फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिक्सर-ग्राइंडर चलाते समय बार-बार ट्रिप क्यों होती है बिजली? वजह और बचाव के तरीके जानें

Mon, 28 Sep 2026 03:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 28 Sep 2026 03:05 PM IST
सार

मिक्सर-ग्राइंडर चलाते समय बिजली बार-बार ट्रिप होने के पीछे ओवरलोड, शॉर्ट सर्किट, खराब वायरिंग या मोटर में खराबी जैसी वजहें हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में बार-बार MCB चालू करने के बजाय पहले कारण की जांच करना और जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रीशियन की मदद लेना सुरक्षित माना जाता है।

विज्ञापन
Mixer Grinder Keeps Tripping Electricity? Know the Reasons and Easy Safety Tips
मिक्सर चलाते समय MCB ट्रिप होने का कारण क्या हो सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI

मिक्सर-ग्राइंडर आज लगभग हर किचन में इस्तेमाल होने वाला जरूरी उपकरण है। मसाले पीसने से लेकर चटनी और जूस बनाने तक इसका इस्तेमाल होता है लेकिन कई बार मिक्सर चलाते ही घर की बिजली ट्रिप हो जाती है जिससे लोग परेशान हो जाते हैं। 

अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे के क्या कारण हो सकते हैं और ऐसे में आपको क्या करना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं..

Mixer Grinder Keeps Tripping Electricity? Know the Reasons and Easy Safety Tips
मिक्सर चलाते समय MCB ट्रिप होने का कारण क्या हो सकता है? - फोटो : AI Generated

क्यों मिक्सर चलाते हुए घर की बिजली ट्रिप हो सकती है?

पहला कारण

  • दरअसल, बिजली ट्रिप होने का सबसे आम कारण सर्किट पर जरूरत से ज्यादा लोड हो सकता है
  • मिक्सर की मोटर चालू होते समय कुछ समय के लिए ज्यादा करंट खींच सकती है
  • अगर उसी सर्किट पर पहले से कई दूसरे उपकरण चल रहे हों, तो एमसीबी ट्रिप कर सकती है
  • ऐसे में मिक्सर के साथ माइक्रोवेव, हीटर या दूसरे ज्यादा बिजली खपत वाले उपकरण चलाने से बचना चाहिए
Mixer Grinder Keeps Tripping Electricity? Know the Reasons and Easy Safety Tips
मिक्सर चलाते समय MCB ट्रिप होने का कारण क्या हो सकता है? - फोटो : AI Generated

दूसरा कारण

  • दूसरी वजह मिक्सर-ग्राइंडर में खराबी हो सकती है
  • मोटर में समस्या, वायरिंग खराब होने या अंदर किसी हिस्से में शॉर्ट सर्किट होने पर भी एमसीबी बिजली काट सकती है
  • मिक्सर का प्लग या पावर कॉर्ड खराब होना भी खतरे का संकेत है
  • अगर तार का इंसुलेशन कटा हुआ है, प्लग ढीला है या जलने के निशान दिखाई दे रहे हैं, तो मिक्सर चलाने से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन
Mixer Grinder Keeps Tripping Electricity? Know the Reasons and Easy Safety Tips
मिक्सर चलाते समय MCB ट्रिप होने का कारण क्या हो सकता है? - फोटो : AI Generated

तीसरा कारण

  • कई बार सॉकेट में खराबी की वजह से भी ट्रिपिंग हो सकती है
  • ढीला कनेक्शन, खराब सॉकेट या वायरिंग में समस्या होने पर बिजली का प्रवाह सामान्य नहीं रहता
  • इसलिए सॉकेट को चेक करवाएं और उसके बाद ही मिक्सर चलाएं
  • ध्यान रहे मिक्सर को गीले हाथों से चलाना भी सुरक्षित नहीं है
विज्ञापन
Mixer Grinder Keeps Tripping Electricity? Know the Reasons and Easy Safety Tips
मिक्सर चलाते समय MCB ट्रिप होने का कारण क्या हो सकता है? - फोटो : AI Generated

चौथा कारण

  • मिक्सर चलाते समय अगर जलने की गंध आए, असामान्य आवाज सुनाई दे या प्लग गर्म होने लगे, तो तुरंत मिक्सर को बंद कर दें
  • इसके बाद प्लग निकालकर चेक करें कि ये सब होने की वजह क्या थी
  • बिजली ट्रिप होने पर बार-बार एमसीबी को ऊपर करना सही तरीका नहीं है
  • अगर एमसीबी दोबारा चालू करते ही फिर ट्रिप हो जाए, तो मिक्सर या संबंधित सर्किट में खराबी हो सकती है
  • ऐसे में मिक्सर को न चलाएं और इलेक्ट्रिशियन से चेक करवाएं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed