फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार और पैन कार्ड के नाम में है स्पेलिंग का अंतर? जानें पहले किसमें कराना चाहिए सुधार

Sun, 18 Oct 2026 05:16 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 18 Oct 2026 05:16 PM IST
सार

Which Document to Update First: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों के दस्तावेजों के नाम के स्पेलिंग में अंतर होता है। ऐसे अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि किस दस्तावेज के नाम में संशोधन कराना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Name Spelling Mismatch Between Aadhaar and PAN Card? Know Which Document to Update First
आधार पैन नाम में अंतर - फोटो : AI

Aadhaar Pan Name Mismatch: आज के दौर में आधार कार्ड और पैन कार्ड दोनों ही हमारे सबसे महत्वपूर्ण पहचान और वित्तीय दस्तावेज बन चुके हैं। बैंक खाता खुलवाने से लेकर आयकर रिटर्न दाखिल करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक इन दोनों कार्डों की जरूरत पड़ती है। हालांकि, कई बार लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड में दर्ज नाम की स्पेलिंग में अंतर देखने को मिलता है।



इस वजह से आधार और पैन को आपस में लिंक करने में भारी दिक्कत आती है, साथ ही कई बार किसी भी तरह के सराकरी काम कराने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों के मन में यह सबसे बड़ा सवाल रहता है कि आखिर उन्हें सबसे पहले किस दस्तावेज में संशोधन कराना चाहिए। आइए इस लेख में समझते हैं कि इसका सही नियम और तरीका क्या है।

Trending Videos
Name Spelling Mismatch Between Aadhaar and PAN Card? Know Which Document to Update First
सबसे पहले हाई स्कूल की मार्कशीट से नाम का मिलान करें - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले हाई स्कूल की मार्कशीट से नाम का मिलान करें

  • सुधार कराने से पहले यह जांचना जरूरी है कि किस कार्ड में नाम गलत दर्ज है।
  • इसके लिए आप अपनी दसवीं (हाई स्कूल) की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र को मुख्य प्रमाण मानें और उससे अपने नाम की स्पेलिंग मिलाएं। मार्कशीट के नाम को ही सबसे प्रामाणिक माना जाता है।
Name Spelling Mismatch Between Aadhaar and PAN Card? Know Which Document to Update First
जिस कार्ड में गलती हो, पहले सिर्फ उसी में सुधार कराएं - फोटो : Adobe Stock

जिस कार्ड में गलती हो, पहले सिर्फ उसी में सुधार कराएं

  • अगर मार्कशीट से मिलान करने पर पता चलता है कि पैन कार्ड में नाम सही है और सिर्फ आधार कार्ड में स्पेलिंग गलत है, तो पहले सिर्फ आधार में सुधार कराएं।
  • वहीं अगर आधार सही है और पैन कार्ड में गलती है, तो पैन कार्ड में ऑनलाइन करेक्शन के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Name Spelling Mismatch Between Aadhaar and PAN Card? Know Which Document to Update First
अगर दोनों कार्डों में गलती हो तो सबसे पहले आधार कार्ड सुधारें - फोटो : Adobe Stock

अगर दोनों कार्डों में गलती हो तो सबसे पहले आधार कार्ड सुधारें

  • अगर आपके आधार और पैन दोनों ही कार्डों में नाम की स्पेलिंग मार्कशीट से अलग है, तो सबसे पहले अपने आधार कार्ड में संशोधन कराएं।
  • चूंकि पैन कार्ड में सुधार कराने के लिए आधार कार्ड को मुख्य पते और पहचान के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
Name Spelling Mismatch Between Aadhaar and PAN Card? Know Which Document to Update First
आधार सुधार के बाद पैन कार्ड में ऑनलाइन करेक्शन दर्ज करें - फोटो : Adobe Stock

आधार सुधार के बाद पैन कार्ड में ऑनलाइन करेक्शन दर्ज करें

  • जब आपका आधार कार्ड पूरी तरह सही हो जाए, तो उसके आधार पर एनएसडीएल (NSDL) या इनकम टैक्स के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने पैन कार्ड में नाम सुधार के लिए आवेदन करें।
  • दोनों दस्तावेजों में नाम समान होते ही आधार-पैन लिंकिंग की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो जाएगी, सरकारी काम भी आपके आसानी से हो जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed