{"_id":"698ec6fa94ace1cb570b189a","slug":"nhai-launch-clean-toilet-picture-challenge-know-all-the-details-and-get-1000-voucher-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NHAI New Scheme: टोल प्लाजा के गंदे बाथरूम की तस्वीर भेजने पर मिलेंगे 1000, जानें क्या है ये स्कीम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
NHAI New Scheme: टोल प्लाजा के गंदे बाथरूम की तस्वीर भेजने पर मिलेंगे 1000, जानें क्या है ये स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:26 PM IST
सार
Clean Toilet Picture Challenge All Details: अगर आपको यात्रा के दौरान टोल प्लाजा का बाथरूम गंदा मिला है तो आप उसकी तस्वीर लेकर 1000 रुपये का वाउचर पा सकते हैं।
विज्ञापन
टोल प्लाजा के गंदे बाथरूम की तस्वीर भेजने पर मिलेंगे 1000
- फोटो : अमर उजाला
How To Complete Clean Toilet Picture Challenge: लंबी यात्रा के दौरान टोल प्लाजा पर रुकना अनिवार्य होता है, लेकिन अक्सर वहां के टॉयलेट साफ-सफाई के अभाव में यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’ नामक एक नई पहल शुरू की है।
Trending Videos
टोल प्लाजा के गंदे बाथरूम की तस्वीर भेजने पर मिलेंगे 1000
- फोटो : Adobe Stock
ये है रिचार्ज पाने का तरीका
- FASTag में ₹1,000 का फ्री रिचार्ज पाने के लिए सबसे पहले आपको ‘राजमार्ग यात्रा’ ऐप का नवीनतम संस्करण डाउनलोड करना होगा।
- ये ऐप आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से आसानी से मिल जाएगा।
- ऐप डाउनलोड करने के बाद अगर आप किसी टोल प्लाजा पर गंदे या अस्वच्छ टॉयलेट देखते हैं, तो उस टॉयलेट की फोटो कैप्चर करें और उसे ऐप पर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लाजा के गंदे बाथरूम की तस्वीर भेजने पर मिलेंगे 1000
- फोटो : Adobe Stock
- फोटो अपलोड करते समय आपको अपने नाम, लोकेशन, वाहन पंजीकरण संख्या (VRN), और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी ताकि आपकी रिपोर्ट सही तरीके से ट्रैक की जा सके।
- जो रिपोर्ट सत्यापित और पात्र मानी जाएगी, उसके लिए आपको ₹1,000 का FASTag रिचार्ज पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।
- यह रिचार्ज सीधे आपके FASTag खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा, जिससे आपकी टोल पेमेंट में यह राशि उपयोग हो सकेगी।
टोल प्लाजा के गंदे बाथरूम की तस्वीर भेजने पर मिलेंगे 1000
- फोटो : Adobe Stock
इसलिए शुरू हुई सुविधा
इस पहल का मकसद सिर्फ यात्रियों को आर्थिक प्रोत्साहन देना ही नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफाई और स्वच्छता बनाए रखने में मदद करना भी है। इस योजना के तहत यात्रियों को अपनी जिम्मेदारी समझकर, स्वच्छता के लिए जागरूक होने का मौका मिलता है।

कब तक वैध है योजना
- ये योजना 30 जून 2026 तक वैध है, यानी आप इस तारीख तक अपनी रिपोर्ट सबमिट कर सकते हैं और पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।
- इस पहल से सफर और भी आरामदायक, सुरक्षित और स्वच्छ बनेगा।
- तो अगर आप सफर के दौरान गंदे टॉयलेट देखते हैं, तो इस योजना का लाभ उठाएं और FASTag में ₹1,000 का रिचार्ज जीतें।