{"_id":"698ed2ef38bc5a795a091e3e","slug":"uidai-mandatory-rules-for-kids-aadhaar-card-5-to-15-years-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kids Aadhaar Update: अपने बच्चे के आधार कार्ड को बेकार होने से बचाएं, जल्द से जल्द करें ये 1 काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Kids Aadhaar Update: अपने बच्चे के आधार कार्ड को बेकार होने से बचाएं, जल्द से जल्द करें ये 1 काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:13 PM IST
सार
UIDAI Mandatory Rules: अगर आपके घर में भी 5 या 15 साल तक का बच्चा है तो ये खबर आपके लिए है। आपकी एक लापरवाही से उनका आधार कार्ड खराब हो सकता है।
विज्ञापन
बच्चों के आधार अपडेट की जरूरी जानकारी
- फोटो : Adobe stock
UIDAI Mandatory Rules For Kids Aadhaar Card: आधार कार्ड भारत में पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है, जो हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य है। खासतौर पर बच्चों के लिए यह और भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों में समय-समय पर अपडेट करना आवश्यक होता है।
Trending Videos
बच्चों के आधार अपडेट की जरूरी जानकारी
- फोटो : Adobe stock
क्या है ये जरूरी अपडेट
- अगर आपके घर में भी 5 या 15 साल के बच्चे हैं तो तत्काल आधार कार्ड में उनका बायोमेट्रिक अपडेट करा लें।
- UIDAI द्वारा तय की गई उम्र के अंदर बायोमेट्रिक अपडेट नहीं होने की स्थिति में बच्चे का आधार कार्ड आगे चलकर निष्क्रिय हो सकता है।
- UIDAI ने इस प्रक्रिया के लिए माता-पिता से नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के आधार अपडेट की जरूरी जानकारी
- फोटो : Adobe Stock
कितने चरणों में पूरी होती है ये प्रक्रिया
- बायोमेट्रिक अपडेट में बच्चे की नई फोटो, फिंगरप्रिंट और आंखों की स्कैनिंग आधार कार्ड में एड किया जाता है।
- ये प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है।
- इसका पहला अपडेट 5 साल और दूसरा अपडेट 15 साल की उम्र में किया जाता है।
- 15 साल वाला अपडेट फाइनल माना जाता है, जो हमेशा के लिए वैध होता है।
बच्चों के आधार अपडेट की जरूरी जानकारी
- फोटो : Amar Ujala
बायोमेट्रिक अपडेट नहीं किया तो क्या होगा ?
- यदि समय पर यह अपडेट नहीं कराया गया तो बच्चे का आधार गलत जानकारी वाला रह जाएगा।
- इससे सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलना, पहचान में समस्या और भविष्य में दस्तावेजों को मान्यता न मिलने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
- स्कूल दाखिले, बैंक खाता खुलवाने या अन्य पहचान के कामों में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
बच्चों के आधार अपडेट की जरूरी जानकारी
- फोटो : Adobestock
कैसे कराएं अपडेट ?
- अपडेट कराने के लिए आपको सबसे पहले आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
- वहां बच्चों के दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र और अभिभावकों के पहचान पत्र लेकर जाएं।
- केंद्र पर फॉर्म भरने के बाद बच्चे का नया फोटो भी लेना पड़ सकता है।
- अपडेट के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी, जिससे आप भविष्य में स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- 5 या 15 साल के बच्चों के आधार को अपडेट कराने के लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होता है।
- ये विशेष छूट 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक के लिए लागू है।