सब्सक्राइब करें

Train Ticket Update: 1 मार्च से बंद होगा ट्रेन टिकट बुक करने वाला ये एप, जानें अब कैसे बुक कर सकेंगे?

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 13 Feb 2026 03:09 PM IST
सार

UTS Ticket App Will Stop Working From March: अगर आप हर दिन ट्रेन का टिकट बुक करते हैं, तो ये लेख आपके लिए बेहद अहम है। क्योंकि जनरल टिकट बुक करने वाला एक एप अब बंद होने जा रहा है।

विज्ञापन
UTS app will shut from 1 march how to book general train ticket online
1 मार्च से बंद होगा ट्रेन टिकट बुक करने वाला ये एप - फोटो : Adobe stock
UTS Ticket App Will Stop Working From March: अगर आप रोज ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद अहम है। भारतीय रेलवे 1 मार्च से अपने लंबे समय से उपयोग हो रहे UTS टिकट बुकिंग एप को बंद करने जा रहा है। UTS एप जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और अन्य अनारक्षित टिकटों के लिए यात्रियों का भरोसेमंद साथी रहा है। लाखों यात्री प्रतिदिन अपने यात्रा के लिए इसी एप का इस्तेमाल करते आए हैं, क्योंकि यह सरल, तेज़ और सीधे मोबाइल से टिकट बुक करने की सुविधा देता है।


 खासकर बिना आरक्षित सीट वाले यात्रियों के लिए UTS एप जीवनसाधारण बन चुका था। इस एप से आप अपने नज़दीकी स्टेशन से जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते थे और तत्काल यात्रा की योजना बना सकते थे। इस बदलाव से यात्रियों को पहले से ही तैयारी करनी होगी ताकि वे टिकट बुकिंग के नए तरीके से परिचित हो सकें।
Trending Videos
UTS app will shut from 1 march how to book general train ticket online
1 मार्च से बंद होगा ट्रेन टिकट बुक करने वाला ये एप - फोटो : अमर उजाला

इसकी जगह कौन सा एप इस्तेमाल कर सकेंगे ?
  • अब रेलवे ने UTS एप को बंद कर नई और अधिक उन्नत RailOne एप को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।
  •  इस नई एप में जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
  •  एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में IRCTC और NTES जैसी सेवाएं भी इस एप में शामिल हैं।
  •  यात्रियों को अपनी टिकट संबंधी सभी जरूरतों के लिए अब केवल RailOne पर निर्भर होना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UTS app will shut from 1 march how to book general train ticket online
1 मार्च से बंद होगा ट्रेन टिकट बुक करने वाला ये एप - फोटो : Adobe Stock
मिलेगा डिस्काउंट
 
  • RailOne एप पर जनरल टिकट बुक करने पर यात्रियों को डिजिटल भुगतान पर 3 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा। 
  • रेलवन एप पर यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगा।
UTS app will shut from 1 march how to book general train ticket online
1 मार्च से बंद होगा ट्रेन टिकट बुक करने वाला ये एप - फोटो : अमर उजाला
  • ये छूट उन यात्रियों के लिए लाभदायक साबित होगी जो रोज़ाना या कभी-कभी जनरल टिकट बुक करते हैं।
  •  R-Wallet बैलेंस को भी आप नई RailOne एप में उपयोग कर सकते हैं, जिससे डिजिटल भुगतान और भी आसान हो जाएगा।
  • इस एप में टिकट बुक करने के लिए यात्री विभिन्न माध्यम जैसे यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, आर-वॉलेट और नेट बैंकिंग की मदद से पेमेंट कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
UTS app will shut from 1 march how to book general train ticket online
1 मार्च से बंद होगा ट्रेन टिकट बुक करने वाला ये एप - फोटो : freepik
ये है इसकी खूबियां

RailOne एप कई खूबियों का समामेलन है। इसमें न केवल टिकट बुकिंग, टिकट स्थिति जांच, लाइव ट्रेन चलन और प्लेटफॉर्म टिकट शामिल हैं बल्कि एप के अंदर IRCTC और NTES सेवाओं का एकीकृत अनुभव मिलेगा। ये यात्रियों को एक ही स्थान पर कई तरह की सेवाओं का लाभ प्रदान करेगा, जिससे यात्रा की योजना और भी सहज और व्यवस्थित बनेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed