नौकरी में सिर्फ अच्छा काम करना ही काफी नहीं होता। ऑफिस में आपका व्यवहार, समय की पाबंदी और कंपनी के नियमों का पालन भी महत्वपूर्ण होता है।
{"_id":"6abe3a3b88ea1c2d24098ee1","slug":"office-mistakes-that-can-cost-you-your-job-mein-kaun-si-mistakes-na-karein-2026-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: ऑफिस में क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? एक छोटी सी गलती और चली जाएगी आपकी नौकरी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अलर्ट: ऑफिस में क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? एक छोटी सी गलती और चली जाएगी आपकी नौकरी
Thu, 01 Oct 2026 04:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 01 Oct 2026 04:17 PM IST
सार
ऑफिस में काम के दौरान कुछ गलतियां छोटी दिखती हैं, लेकिन उनका असर आपकी नौकरी और प्रोफेशनल छवि पर पड़ सकता है। डाटा लीक, गलत ईमेल भेजना, लगातार अनुशासन तोड़ना और कंपनी की नीतियों की अनदेखी जैसी गलतियों से बचना जरूरी है।
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण आपको नौकरी से निकाला जा सकता है?
- फोटो : Amar Ujala AI
किन गलतियों के कारण आपको नौकरी से निकाला जा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
ऑफिस में कौन सी गलतियां करने से नौकरी से निकाला जा सकता है?
गोपनीय जानकारी शेयर करना
- ऑफिस की गोपनीय जानकारी को बिना अनुमति किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करना बड़ी गलती हो सकती है
- इसमें कंपनी के दस्तावेज, ग्राहकों की जानकारी, पासवर्ड या आंतरिक रिपोर्ट शामिल हो सकती हैं
- खास तौर पर ऑफिस की जानकारी को निजी ईमेल, एप या सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचना चाहिए
किन गलतियों के कारण आपको नौकरी से निकाला जा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
काम की जिम्मेदारी से बचना
- ऑफिस में गलती होना हमेशा नौकरी जाने की वजह नहीं बनता
- गलती होने पर उसे छिपाने के बजाय समय रहते वरिष्ठ अधिकारी को बताना ज्यादा जिम्मेदार व्यवहार माना जाता है
- जानबूझकर काम में लापरवाही करना, जिम्मेदारी दूसरे कर्मचारी पर डालना या बार-बार एक ही गलती करना समस्या बढ़ा सकता है
- इसलिए अपने काम के प्रति ईमानदार रहना बेहतर विकल्प हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण आपको नौकरी से निकाला जा सकता है?
- फोटो : Amar Ujala Graphics
गलत व्यक्ति को ईमेल भेजना
- ईमेल भेजते समय सिर्फ कंटेंट ही नहीं, बल्कि रिसीवर की जानकारी भी जांचनी चाहिए
- कभी-कभी जल्दबाजी में संवेदनशील फाइल या गलत जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति को भेज दी जाती है
- ऐसी गलती से कंपनी की जानकारी गलत हाथों में जा सकती है
- इसलिए ईमेल भेजने से पहले ये चेक करें कि किसी ईमेल भेजा जा रहा है
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण आपको नौकरी से निकाला जा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
ऑफिस पॉलिसी की अनदेखी
- हर कंपनी में कर्मचारियों के लिए कुछ नियम और नीतियां होती हैं
- इनमें छुट्टी, काम के घंटे, डेटा सुरक्षा, ड्रेस कोड और ऑफिस संसाधनों के इस्तेमाल से जुड़े नियम हो सकते हैं
- जानबूझकर नियम तोड़ना या बार-बार चेतावनी के बावजूद वही गलती दोहराना नौकरी के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है