सब्सक्राइब करें

ONDC: स्विगी और जोमैटो की जगह इस सरकारी प्लेटफॉर्म से करें सस्ती कीमत पर खाना ऑर्डर, जानिए क्या है तरीका

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 23 May 2023 12:29 PM IST
विज्ञापन
ONDC vs Zomato Price Comparison Know How to Order Food From ONDC
How to Order Food From ONDC - फोटो : Istock

How to Order Food From ONDC: देश में ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट की ड्ओपॉली को खत्म करने के लिए सरकार ने एक बेहद ही शानदार डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC को शुरू किया है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक ऐसे लोकतांत्रिक परिवेश को निर्मित करना है, जहां फेयर ट्रेड हो सके। इन दिनों देशभर में सरकार द्वारा तैयार किए गए इस प्लेटफॉर्म की चर्चा खूब हो रही है। स्विगी, जोमैटो की तुलना में इस प्लेटफॉर्म पर सस्ता खाना मिल रहा है। कई लोग इस प्लेटफॉर्म से ऑर्डर किए गए सस्ते खाने के ऑर्डर की इनवॉयस को शेयर कर रहे हैं। सरकार द्वारा तैयार किए गए इस डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खाने पीने के सामानों से लेकर कई दूसरी चीजें काफी कम कीमत पर मिल रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप ONDC प्लेटफॉर्म से सस्ती कीमत पर खाने पीने की चीजों को ऑर्डर कर सकते हैं -

Trending Videos
ONDC vs Zomato Price Comparison Know How to Order Food From ONDC
How to Order Food From ONDC - फोटो : Istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि ONDC का कोई प्रॉपर एप नहीं है। आप पेटीएम या मैजिकपिन जैसे सेलर एप की सहायता से ओनडीसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ONDC vs Zomato Price Comparison Know How to Order Food From ONDC
How to Order Food From ONDC - फोटो : Istock

ONDC प्लेटफॉर्म पर सस्ते खाने को ऑर्डर करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले सेलर एप ओपन करके ONDC को सर्च करना है। 

ONDC: आखिर ONDC पर जोमैटो और स्विगी की तुलना में क्यों मिल रहा सस्ता खाना, ये है वजह

ONDC vs Zomato Price Comparison Know How to Order Food From ONDC
How to Order Food From ONDC - फोटो : ONDC

नेक्स्ट स्टेप पर स्क्रीन पर आपको Food And Groceries के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद रेस्टोरेंट और फूड आइटम ओपन हो जाएंगे। यहां से आप सस्ती कीमत पर आसानी से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
ONDC vs Zomato Price Comparison Know How to Order Food From ONDC
How to Order Food From ONDC - फोटो : सोशल मीडिया

ONDC प्लेटफॉर्म को प्रॉफिट कमाने के उद्देश्य से नहीं बनाया गया है। इस वजह से इस प्लेटफॉर्म पर बेहद ही सस्ते दामों पर खाने पीने की चीजें मिल रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed