गर्मी के मौसम में फोन का थोड़ा गर्म होना आम बात है। लगातार वीडियो देखने, गेम खेलने, कैमरा चलाने, फोन चार्ज करने या धूप में इस्तेमाल करने पर फोन का तापमान बढ़ सकता है। परेशानी तब होती है जब फोन बहुत ज्यादा गर्म हो जाए और लोग उसे तुरंत ठंडा करने के लिए अजीब तरीके अपनाने लगें। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि फोन को ठंडा करने का गलत तरीका उसके अंदर के हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
फोन गर्म होने पर तुरंत ठंडा करने के लिए ये काम न करें, बढ़ सकती है परेशानी
Never Do to Cool Down Your Phone: फोन का ज्यादा गर्म होना कई वजहों से हो सकता है, लेकिन उसे तुरंत ठंडा करने के चक्कर में की गई कुछ गलतियां फोन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ठंडा पानी, फ्रिज या बर्फ का इस्तेमाल करना इनमें सबसे बड़ी गलतियों में शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन को फ्रिज में रखने की गलती न करें
फोन ज्यादा गर्म हो गया है तो उसे जल्दी ठंडा करने के लिए फ्रिज या फ्रीजर में रखना सही तरीका नहीं है। अचानक तापमान बदलने से फोन के अंदर नमी जम सकती है। यह नमी इलेक्ट्रॉनिक हिस्सों के लिए परेशानी पैदा कर सकती है। इसलिए गर्म फोन को ठंडा करने के लिए फ्रिज का सहारा न लें।
फोन पर पानी या बर्फ न लगाएं
गर्म फोन को ठंडा करने के लिए उसके ऊपर पानी डालना या बर्फ लगाना भी ठीक नहीं है। फोन पानी से बचाव वाला हो तब भी ऐसा करना सही नहीं है। बर्फ से अचानक तापमान कम होने पर अंदर नमी बनने का खतरा रहता है। पानी फोन के अंदर पहुंच गया तो नुकसान और बढ़ सकता है।
चार्जिंग तुरंत बंद कर दें
अगर फोन चार्ज होते समय बहुत गर्म हो रहा है तो सबसे पहले चार्जर हटा दें। चार्जिंग के दौरान फोन को तकिए, कंबल या बिस्तर जैसी गर्मी रोकने वाली जगह पर रखने से भी बचें। फोन को समतल और खुली जगह पर रखकर सामान्य तापमान पर आने दें।
गर्म फोन को धूप में इस्तेमाल न करें
अगर फोन पहले से गर्म है तो उसे धूप में रखकर इस्तेमाल करते रहना सही नहीं है। कुछ देर के लिए भारी काम बंद कर दें। वीडियो, गेम, कैमरा या दूसरी ज्यादा मेहनत वाली चीजें चलाने से फोन और गर्म हो सकता है।
फोन को ठंडा होने का समय दें
फोन गर्म होने पर सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि उसका इस्तेमाल कुछ देर रोक दें और उसे सामान्य कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। कवर लगा है तो उसे थोड़ी देर के लिए हटा सकते हैं, ताकि गर्मी आसानी से बाहर निकल सके। अगर फोन बार-बार बिना ज्यादा इस्तेमाल के भी बहुत गर्म होता है, बैटरी फूलने लगे या फोन अपने आप बंद होने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें और अधिकृत सर्विस सेंटर पर जांच करवाएं।
काले और नीले सोलर पैनल में क्या होता है अंतर? खरीदने से पहले जान लें ये काम की बात
सुबह-सुबह घर में आती है ये 5 गंध? नजरअंदाज न करें, वजह आपके सामने ही हो सकती है