सब्सक्राइब करें

Farming Startup Idea: जानें कैसे आपको अमीर बना सकता है ये पौधा, जिसकी खेती से कमा सकते हैं लाखों

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 15 Feb 2026 05:18 PM IST
सार

Plant Nursery Business Idea: अगर आप किसी पौधे की मदद से कमाई करना चाहते हैं तो ये लेख आपके काम का है। आइए आपको बताते हैं एक ऐसे पौधे के बारे में जो किसानों के लिए बेहतर कमाई का जरिया बन सकता है।

विज्ञापन
plant nursery business idea patharchatta plant farming details in hindi
पत्थरचट्टा की खेती कैसे करें ? - फोटो : Adobe stock
Patharchatta Plant Farming Kaise Karein: आज के समय में खेती सिर्फ पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रह गई है। किसान अब ऐसी औषधीय और सजावटी पौधों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं, जिनकी बाजार में अच्छी मांग है और कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिलता है।


अगर आप भी कम निवेश में ज्यादा कमाई का तरीका ढूंढ रहे हैं, तो एक खास पौधा आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। यह पौधा न केवल औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि नर्सरी और आयुर्वेदिक बाजार में इसकी लगातार मांग बनी रहती है। सही तरीके से इसकी खेती कर किसान सालाना लाखों रुपये तक कमा सकते हैं।

पत्थरचट्टा, जिसे वैज्ञानिक नाम Kalanchoe pinnata से जाना जाता है, आजकल किसानों और उद्यमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह एक औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में लंबे समय से किया जाता रहा है। इसकी खेती के बारे में यहां हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
 
Trending Videos
plant nursery business idea patharchatta plant farming details in hindi
पत्थरचट्टा की खेती कैसे करें ? - फोटो : Adobe stock
आसानी से हो सकती है खेती 

पत्थरचट्टा की सबसे बड़ी खासियत इसकी आसान खेती है। इसे उगाने के लिए किसी बीज की आवश्यकता नहीं होती। यह पौधा अपनी पत्तियों से ही तैयार हो जाता है। एक स्वस्थ पत्ती को मिट्टी पर रखने से ही उसमें से छोटे-छोटे नए पौधे निकलने लगते हैं। इस कारण इसकी रोपाई लागत बेहद कम आती है।

किसान एक बार पौधा लगाने के बाद उसी से कई नए पौधे तैयार कर सकते हैं, जिससे उत्पादन बढ़ाना आसान हो जाता है। खास बात यह है कि इसे लगाने के सिर्फ 2 से 3 महीने के भीतर इसकी पत्तियों का उपयोग दवा के रूप में किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
plant nursery business idea patharchatta plant farming details in hindi
पत्थरचट्टा की खेती कैसे करें ? - फोटो : Adobe stock
कैसी मिट्टी में लगता है पत्थरचट्टा

खेती की दृष्टि से यह पौधा ज्यादा उपजाऊ जमीन पर निर्भर नहीं करता। साधारण दोमट या हल्की रेतीली मिट्टी में भी इसकी अच्छी पैदावार हो सकती है। इसे खेत, बगीचे, गमले या पॉलीहाउस में भी उगाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखना जरूरी है कि पत्थरचट्टा के पौधे को रोजाना कम से कम 4 से 5 घंटे धूप की आवश्यकता होती है।  

 
plant nursery business idea patharchatta plant farming details in hindi
पत्थरचट्टा की खेती कैसे करें ? - फोटो : Adobe stock
चाहिए होता है कितना पानी ?

सिंचाई की बात करें तो यह पौधा ज्यादा पानी पसंद नहीं करता। जरूरत से ज्यादा पानी देने पर जड़ें सड़ सकती हैं। इसलिए हल्की सिंचाई और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी जरूरी है। कम पानी में भी यह पौधा आसानी से जीवित रह सकता है, जिससे पानी की बचत होती है और लागत घटती है।

 
विज्ञापन
plant nursery business idea patharchatta plant farming details in hindi
पत्थरचट्टा की खेती कैसे करें ? - फोटो : Adobe stock
कहां रहती है मांग

पत्थरचट्टा की खेती करने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इसे आखिर खरीदता कौन है। तो आपको बता दें कि इस औषधीय पौधे की बाजार में कई तरह के खरीदार होते हैं।

 सबसे पहले आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनियां इसकी पत्तियां और कच्चा माल खरीदती हैं, क्योंकि पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में इसका उपयोग कई घरेलू और हर्बल उपचारों में किया जाता है। इसके अलावा हर्बल उत्पाद बनाने वाली कंपनियां, जो प्राकृतिक जूस, अर्क, क्रीम या अन्य स्वास्थ्य उत्पाद तैयार करती हैं, वे भी पत्थरचट्टा की नियमित खरीद करती हैं। 

कुल मिलाकर, पत्थरचट्टा की खेती एक ऐसा अवसर है, जिसमें कम निवेश के साथ नियमित आय की संभावना है। यदि वैज्ञानिक तरीके से खेती की जाए, उचित धूप और जल प्रबंधन रखा जाए तथा समूह बनाकर बाजार से जुड़ा जाए, तो यह पौधा किसानों की आमदनी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

डिस्क्लेमर: ये जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है। किसी भी व्यवसाय से संबंधित निर्णय लेने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञों से सलाह लें। कोई भी कानूनी, वित्तीय, या अन्य पेशेवर सलाह लेने के लिए एक प्रमाणित पेशेवर से संपर्क करें। व्यवसाय से जुड़ी प्रक्रियाएं और निवेश हर स्थान और स्थिति के आधार पर भिन्न हो सकते हैं, इसलिए संबंधित क्षेत्र के कानूनों और नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed