सब्सक्राइब करें

PMVY: क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? पात्रता से लेकर मिलने वाले लाभ तक यहां जानें सबकुछ

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 16 Feb 2026 12:48 PM IST
सार

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना एक सरकारी योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है। ऐसे में अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है, जो आप यहां चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
who is eligible for pm Vishwakarma yojana and benefits check here
किसे मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana Eligibility: कई तरह की योजनाएं ऐसी हैं जिनमें लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे तो नही भेजे जाते, लेकिन उन्हें कई अन्य तरह से मदद दी जाती है। जैसे, किसी योजना के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है तो किसी योजना के तहत सस्तेमें या मुफ्त में कोई सामान दिया जाता है।



इसी कड़ी में एक योजना है जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत लाभार्थियों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है, क्योंकि इस योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही मिलता है। अगली स्लाइड्स में आप योजना की पात्रता और योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
who is eligible for pm Vishwakarma yojana and benefits check here
किसे मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock

योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं?

  • जब इस योजना से कोई जुड़ता है तो उसे कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें आपको आपके काम में बेहतर बनाने के लिए एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं
  • इसके लिए जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक आपको रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
  • अलग से टूलकिट प्रोत्साहन रााशि 15000 रुपये की दी जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for pm Vishwakarma yojana and benefits check here
किसे मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : Freepik

कितना लोन मिलता है?

  • इस योजना के तहत अपना काम शुरू करने के लिए लोन की भी सुविधा है और वो भी सस्ती ब्याज दर पर
  • काम शुरू करने के लिए पहले आप 1 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं जिसे 18 महीनों में रिटर्न करना होता है
  • फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए भी ले सकते हैं
who is eligible for pm Vishwakarma yojana and benefits check here
किसे मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने के लिए कौन लोग पात्र हैं?

  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
विज्ञापन
who is eligible for pm Vishwakarma yojana and benefits check here
किसे मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो नाव निर्माता हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed