PM Kisan Yojana 23rd Installment Not Credited List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान उन्होंने 18,880 करोड़ रुपये की धनराशि करीब 9.44 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। केंद्र सरकार ने 13 मार्च, 2026 को 22वीं किस्त जारी की थी, उसके बाद से किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। आज उनका यह इंतजार खत्म हो चुका है। वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 23वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ये किसान काफी परेशान हैं और किस्त न आने की प्रमुख वजहों के बारे में जानना चाहते हैं। आज हम आपको उन प्रमुख वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं।
{"_id":"6a3647f96d5c53826c0000b1","slug":"pm-kisan-yojana-23rd-installment-released-why-some-farmers-did-not-receive-2000-in-their-accounts-2026-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: जारी हुई 23वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आए 2-2 हजार रुपये","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: जारी हुई 23वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आए 2-2 हजार रुपये
Sat, 20 Jun 2026 05:01 PM IST
Sankalp Prakash Singh
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:01 PM IST
सार
PM Kisan 23rd Installment Not Received: केंद्र सरकार ने आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। देश के कई किसानों के खाते में 23वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 23rd Installment
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kisan Yojana 23rd Installment
- फोटो : AdobeStock
ई-केवाईसी
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त खाते में न आने की प्रमुख वजह योजना में ई-केवाईसी न कराना है।
- वे किसान जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनके खाते में 23वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं।
- अगर आप इस योजना का बिना रुकावट लाभ पाना चाहते हैं, तो आपको योजना में ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए।
PM Kisan Yojana 23rd Installment
- फोटो : AdobeStock
फार्मर आईडी
- वे किसान जिन्होंने अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उनके खाते में भी किस्त के पैसे नहीं आए हैं।
- केंद्र सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया है।
- इस कारण आपको यह कार्य भी जरूर करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 23rd Installment
- फोटो : AdobeStock
भू-सत्यापन
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए भू-सत्यापन भी कराना जरूरी है।
- भू-सत्यापन न कराने पर आपकी किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
- इस कारण आपको जल्द से जल्द ये काम भी करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 23rd Installment
- फोटो : AdobeStock
बैंक अकाउंट का आधार से न लिंक होना
- इन सब के अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जनकारी दर्ज की थी या जिनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है उन किसानों की किस्त के पैसे भी अटक सकते हैं।
- बिना रुकावट योजना का लाभ लेने के लिए आपको ये काम कराने जरूरी हैं।