सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: सावधान! 23वीं किस्त के नाम पर ऐसे हो सकती है ठगी, बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Thu, 11 Jun 2026 09:37 AM IST
सार

PM Kisan Yojana 23rd Installment: पीएम किसान योजना की इस बार 23वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आप जालसाजों का शिकार बन सकते हैं?

विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Fraudsters could dupe farmers in the name of the 23rd installment kab aayegi
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala AI

PM Kisan Yojana Fraud Alert: आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में तो जानते ही होंगे? इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत सिर्फ पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है।

इस बार इस योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन किसानों को सावधान रहने की जरूरत है। वरना आपकी एक छोटी सी गलती के कारण जालसाज आपके साथ 23वीं किस्त के नाम पर ठगी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस ठगी से बचने के तरीकों के बारे में...

PM Kisan Yojana: Fraudsters could dupe farmers in the name of the 23rd installment kab aayegi
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

जालसाज कैसे ठग सकते हैं किसानों को?

  • पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी करवाने के नाम पर आपके पास फेक कॉल, मैसेज आदि आ सकता है
  • आपका नाम योजना से कट सकता है, ऐसा कहकर जालसाज आपको डरा सकते हैं और अपने भेजे हुए लिंक पर क्लिक करने के लिए कह सकते हैं
  • योजना के तहत बचे हुए कामों को करवाने के लिए जालसाज आपके मोबाइल पर ओटीपी भेजकर आपसे ये लेकर आपको ठग सकते हैं आदि
PM Kisan Yojana: Fraudsters could dupe farmers in the name of the 23rd installment kab aayegi
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बचें इन जालसाजों से?

  • अनजाने नंबर से आई कॉल पर कभी विश्वास न करें और नहीं अपनी कोई भी जानकारी शेयर करें
  • अगर ई-केवाईसी के लिए लिए कोई मैसेज आया है जिसमें कोई लिंक दिया है, तो इन लिंक पर कभी क्लिक न करें
  • ई-केवाईसी आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से खुद खर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Fraudsters could dupe farmers in the name of the 23rd installment kab aayegi
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपको कोई कॉल आए जिसमें कहा जाए कि फटाफट से अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को बताएं, वरना आपका नाम योजना से कट सकता है तो ऐसे कॉल पर कभी विश्वास न करें और न ही ओटीपी शेयर करें
  • बैंकिंग जानकारी अपडेट करने के लिए कोई कॉल आए, तो उस पर कोई बैंक खाते की जानकारी शेयर न करें आदि
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Fraudsters could dupe farmers in the name of the 23rd installment kab aayegi
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

23वीं किस्त कब आएगी?

  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • इस हिसाब से 23वीं किस्त के चार महीने का समय इसी महीने यानी जून में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि जुलाई महीने की शुरुआत में 23वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed