भारतीय रेलवे में तत्काल टिकट बुक करना किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि पलक झपकते ही सीटें फुल हो जाती हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि तत्काल टिकट बुकिंग के लिए लैपटॉप (वेबसाइट) का इस्तेमाल करना बेहतर है या मोबाइल ऐप का?
{"_id":"6a2976a356d9a1bbfe02d190","slug":"irctc-tatkal-ticket-booking-laptop-vs-mobile-app-which-is-faster-for-confirmed-tickets-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Ticket: लैपटॉप या मोबाइल? किससे तत्काल टिकट बुक होने की होती है अधिक संभावना","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train Ticket: लैपटॉप या मोबाइल? किससे तत्काल टिकट बुक होने की होती है अधिक संभावना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:07 PM IST
सार
Tatkal Ticket Booking: तत्काल बुकिंग में कंफर्म टिकट मिल पाना काफी मुश्किल होता है। अक्सर ये देखने को मिलता है कि स्लॉट खुलते ही टिकट फुल हो जाता है। ऐसे में लोगों के दिमाग अक्सर ये सवाल होता है लैपटाप या मोबाइल, किससे टिकट बुक करने पर कंफर्म टिकट मिलने की अधिक संभावना होती है?
विज्ञापन
लैपटॉप या मोबाइल किससे तेजी से टिकट बुक होता है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
लैपटॉप/वेबसाइट से बुकिंग के फायदे
- लैपटॉप पर ब्रॉडबैंड या वाई-फाई कनेक्शन मोबाइल नेटवर्क के मुकाबले अधिक स्थिर और तेज गति प्रदान करता है।
- बड़ी स्क्रीन होने के कारण सभी विकल्प साफ दिखते हैं, और कीबोर्ड से पैसेंजर डिटेल व कैप्चा तेजी से टाइप होता है।
- वेबसाइट पर आप एक साथ दो अलग-अलग ब्राउजर या टैब खोलकर पेमेंट और लॉगइन की प्रक्रिया को बैकअप में रख सकते हैं।
mobile new
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल एप से बुकिंग के फायदे
- आईआरसीटीसी एप में पहले से सेव की गई 'मास्टर लिस्ट' से यात्रियों के नाम सिर्फ एक क्लिक में तुरंत सिलेक्ट हो जाते हैं।
- एप में पिन या फिंगरप्रिंट के जरिए लॉगइन करना, वेबसाइट पर बार-बार कैप्चा कोड डालने के मुकाबले काफी तेज और आसान होता है।
- मोबाइल में यूपीआई या डिजिटल वॉलेट पहले से एक्टिव होते हैं, जिससे पेमेंट का ओटीपी बिना स्क्रीन बदले तुरंत सबमिट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें
- फोटो : Amar Ujala
तकनीकी रूप से कौन है ज्यादा बेहतर?
- तत्काल बुकिंग के समय वेबसाइट के मुकाबले आईआरसीटीसी मोबाइल एप का यूजर इंटरफेस थोड़ा स्लो हो जाता है, जिससे एप धीमा चलता है।
- जानकारों के मुताबिक, अगर आपका इंटरनेट बहुत तेज है, तो लैपटॉप से बुकिंग ज्यादा सुरक्षित है।
- अगर आपके पास लैपटॉप की विकल्प नहीं हो तो मोबाइल से ही मास्टर लिस्ट तैयार करके टिकट बुक करें तो कंफर्म मिल सकता है।
विज्ञापन
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
कंफर्म टिकट पाने के बेहतरीन टिप्स
- बुकिंग शुरू होने से 5 मिनट पहले ही मास्टर लिस्ट में यात्रियों के नाम, उम्र और सीट की चॉइस भरकर रख लें।
- भुगतान के लिए यूपीआई सबसे तेज माध्यम है, बुकिंग से पहले अपना पेमेंट एप ओपन रखें।
- एसी टिकट के लिए सुबह 10:58 और नॉन-एसी के लिए सुबह 11:58 पर लॉगइन करके तैयार रहने से टिकट बुक होने की संभावना बढ़ जाती है।