Turning 18 Documents in Hindi: बच्चे जब 18 साल की उम्र पूरी कर लेते हैं तो वे कानूनन वयस्क बन जाते हैं। भारत में 18 वर्ष की आयु पार करते ही कई कानूनी और वित्तीय जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, जिसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों का होना बेहद आवश्यक है।
{"_id":"6a297077ba461886500c5680","slug":"turning-18-must-have-important-documents-your-child-needs-immediately-know-in-hindi-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने बच्चे के 18 साल पूरे होते हीं तुरंत बनवाएं ये चार सरकारी दस्तानेज, वरना बाद में आ सकती हैं दिक्कतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अपने बच्चे के 18 साल पूरे होते हीं तुरंत बनवाएं ये चार सरकारी दस्तानेज, वरना बाद में आ सकती हैं दिक्कतें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:41 PM IST
सार
Turning 18 Documents: जब बच्चों का 18 साल का उम्र पूरा हो जाता तो उन्हें कुछ सरकारी कार्ड बनवा लेने चाहिए, जिससे भविष्य में उन्हें किसी भी कागजी काम में दिक्कत नहीं होती है। आइए इस लेख उन्हीं कगजों के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
18 साल के लिए जरूरी दस्तावेज
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड है सबसे जरूरी
- फोटो : अमर उजाला
पैन कार्ड है सबसे जरूरी
- 18 साल के बाद किसी भी बैंक में नया खाता खुलवाने, फिक्स डिपॉजिट करने या नया क्रेडिट कार्ड लेने के लिए पैन कार्ड जरूरी है।
- अगर बच्चा पार्ट-टाइम जॉब करता है या उसे उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप मिलनी है, तो पैन कार्ड की जरूरत सबसे पहले पड़ती है।
- आजकल पैन कार्ड के लिए घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से बेहद आसानी से और बहुत कम शुल्क में आवेदन किया जा सकता है।
वोटर आईडी कार्ड से मिलेगी पहचान
- फोटो : Adobe stock
वोटर आईडी कार्ड से मिलेगी पहचान
- 18 साल की उम्र पूरी होते ही बच्चे को देश के चुनाव में मतदान करने का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अधिकार मिल जाता है।
- वोटर आईडी कार्ड देश के नागरिक होने का एक बहुत ही मजबूत और सरकारी पहचान पत्र माना जाता है।
- अब राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर या वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए बहुत ही सरल तरीके से इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटो : Adobe Stock
ड्राइविंग लाइसेंस
- 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही कोई भी नागरिक भारत की सड़कों पर कानूनी रूप से दोपहिया या चौपहिया वाहन चला सकता है।
- शुरुआत में परिवहन विभाग द्वारा 6 महीने के लिए एक लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाता है, जिसके बाद पक्के लाइसेंस का टेस्ट होता है।
- इस उम्र में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से युवाओं को यातायात के जरूरी नियमों और सड़क सुरक्षा की सही समझ भी विकसित होती है।
विज्ञापन
जरूरी दस्तावेजों को आपस में लिंक और अपडेट कराना
- फोटो : Adobe Stock
जरूरी दस्तावेजों को आपस में लिंक और अपडेट कराना
- अगर आपके बच्चे का बचपन में ही आधार कार्ड बन गया था तो आप बच्चे के 18 साल पूरे होने पर उसके उंगलियों के निशान और आंखों के स्कैन (बायोमेट्रिक्स) को जरूर अपडेट कराएं।
- अगर आधार कार्ड नहीं बना है तो 18 के बाद जरूर बनवाना चाहिए।
- इसके अलावा अगर आपका देश से कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करने का प्लान है तो पासपोर्ट भी जरूर बनवा लें।
- बचपन में बने हुए आधार कार्ड में 18 साल की उम्र के बाद अपनी उंगलियों के निशान और आंखों के स्कैन (बायोमेट्रिक्स) को अपडेट कराना आवश्यक होता है।
- अपने टैक्स और बैंकिंग रिकॉर्ड को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए पैन कार्ड को अन्य मुख्य पहचान पत्रों के साथ लिंक करवाना बिल्कुल न भूलें।
- एक बात का विशेष ध्यान रखें कि सभी जरूरी दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि और पता एक जैसा होने से भविष्य में किसी भी सरकारी या प्राइवेट काम में कोई रुकावट नहीं आती।