Cab AC Rules: भीषण गर्मी के इस मौसम में जब तापमान 45 डिग्री छू रहा है, ऐसे सफर करने के लिए कैब करना सबसे अच्छा विकल्प है। मगर अक्सर कई यात्रियों को यह शिकायत होती है कि बुकिंग के बावजूद कैब ड्राइवर गाड़ी का एसी चलाने से साफ मना कर देते हैं।
{"_id":"6a296671de43368cd30a539f","slug":"can-cab-drivers-refuse-to-turn-on-ac-in-scorching-heat-know-your-rights-and-rules-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Consumer Rights: क्या इस भीषण गर्मी में कैब ड्राइवर एसी चलाने से मना कर सकते हैं? यहां समझें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Consumer Rights: क्या इस भीषण गर्मी में कैब ड्राइवर एसी चलाने से मना कर सकते हैं? यहां समझें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:58 PM IST
सार
Summer Cab Guidelines: अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिसमें कैब ड्राइबर कैब का एसी चलाने से मना कर देता है। कई बार तो ड्राइवर ऐसे बहाने बनाते हैं कि यात्री पूरी तरह सहमत हो जाते हैं कि एसी नहीं चलना चाहिए। आइए इस लेख में यात्रियों के अधिकारों के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
क्या कैब ड्राइवर एसी चलाने से मना कर सकता है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
taxi cab car
- फोटो : Adobe Stock
क्या कहते हैं कैब कंपनियों के नियम?
- लगभग सभी प्रमुख प्राइवेट कंपनियों के नियमों के मुताबिक, बुकिंग के बाद कैब में एसी चलाना चाहिए।
- जब आप एप पर कैब बुक करते हैं, तो दिखाए गए कुल किराए के अंदर ही एसी सर्विस का चार्ज भी पहले से जुड़ा होता है।
- कोई भी ड्राइवर यह नहीं कह सकता कि 'इकॉनमी' या सस्ते बजट वाली राइड में एसी नहीं मिलेगा, क्योंकि सभी श्रेणियों (कैटेगरी) में एसी देना जरूरी है।
ड्राइवर क्यों करते हैं एसी चलाने से मना?
- फोटो : AdobeStock
ड्राइवर क्यों करते हैं एसी चलाने से मना?
- कई कैब ड्राइवरों का मानना होता है कि भीषण गर्मी में लगातार एसी चलाने से गाड़ी का माइलेज कम हो जाता है और ईंधन ज्यादा खर्च होता है।
- ड्राइवरों का तर्क होता है कि कंपनियों का कमीशन काटने के बाद उनके पास बहुत कम पैसे बचते हैं, इसलिए वे एसी बंद करके पैसा बचाने की कोशिश करते हैं।
- कुछ ड्राइवर ग्राहकों से झूठ बोलते हैं कि कंपनी ने नया नियम निकाला है, जबकि कंपनियां ऐसा कोई भी नियम जारी नहीं करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car AC Tips
- फोटो : Freepik
मना करने पर यात्री तुरंत क्या कदम उठाएं?
- अगर ड्राइवर मना करे, तो तुरंत एप के अंदर जाकर 'सपोर्ट' या 'हेल्प' सेक्शन में 'ड्राइवर रिफ्यूज्ड एसी' का विकल्प चुनकर शिकायत दर्ज करें।
- अगर सफर शुरू होने से ठीक पहले ड्राइवर मना करता है, तो आप उचित कारण चुनकर राइड कैंसिल कर सकते हैं और गलत तरीके से लगा कैंसिलेशन चार्ज वापस मांग सकते हैं।
- ड्राइवर से सीधे उलझने या बहस करने के बजाय एप पर ही शिकायत दर्ज करना सबसे सुरक्षित और सही तरीका माना जाता है।
विज्ञापन
नून और उपभोक्ता अदालत का रुख
- फोटो : अमर उजाला
कानून और उपभोक्ता अदालत का रुख
- उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत पैसे लेने के बाद भी एसी न चलाना 'सेवा में कमी' माना जाता है।
- देश की विभिन्न उपभोक्ता अदालतों ने पूर्व में कई मामलों में एसी न चलाने पर कैब कंपनियों पर 10,000 से 15,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया है।
- अगर कंपनी आपकी बात नहीं सुनती है, तो आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर (1915) पर कॉल करके या 'ई-दाखिल' पोर्टल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।