Check Stolen Mobile CEIR: अक्सर लोग नए स्मार्टफोन महंगे होने के कारण पुराना या रिफर्बिश्ड फोन खरीदना पसंद करते हैं। मगर बाहर से चमचमाता दिखने वाला पुराना फोन अंदर से कैसा है, यह पहचानना एक आम इंसान के लिए बहुत मुश्किल होता है। कई बार दुकानदार खराबी छुपाकर आपको फोन बेच देते हैं।
{"_id":"6a2954a676b9db08b0032315","slug":"buying-a-used-phone-dial-these-secret-ussd-star-codes-to-check-hardware-and-display-condition-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Secret Star Codes: पुराना या रिफर्बिश्ड फोन खरीदने जा रहे हैं? ये कोड डायल करके चेक करें उसकी असली कंडीशन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Secret Star Codes: पुराना या रिफर्बिश्ड फोन खरीदने जा रहे हैं? ये कोड डायल करके चेक करें उसकी असली कंडीशन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:42 PM IST
सार
Refurbished Mobile Test Code: अक्सर कुछ लोग सेकेंड हैंड मोबाइल फोन खरीदते हैं। अगर आप भी पुराना फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आप उस फोन को कुछ कोड डायल करके चेक कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
पुराने फोन खरीदने से पहले ये चीजें जरूर चेक करें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्रीन और हार्डवेयर जांचने का कोड
- फोटो : Adobe Stock
स्क्रीन और हार्डवेयर जांचने का कोड
- अगर आप सैमसंग का पुराना फोन खरीद रहे हैं, तो उसमें *#0*# डायल करें।
- इसे डायल करते ही स्क्रीन पर एक सीक्रेट डायग्नोस्टिक मेनू खुल जाएगा।
- यहां आप अलग-अलग बटनों पर क्लिक करके फोन का डिस्प्ले (रेड, ग्रीन, ब्लू कलर), वाइब्रेशन, सेंसर, टचस्क्रीन की सेंसिटिविटी और फोन का मुख्य स्पीकर सही से काम कर रहा है या नहीं, यह एक मिनट में खुद चेक कर सकते हैं।
एमआई और पोको फोन के लिए सीक्रेट कोड
- फोटो : Adobe Stock
एमआई और पोको फोन के लिए सीक्रेट कोड
- अगर आप शाओमी का पुराना फोन ले रहे हैं, तो उसके डायलर में *#*#6484#*#* डायल करें।
- इसे सीक्रेट CIT मेनू कहा जाता है।
- इस कोड की मदद से आप फोन के फ्रंट और रियर कैमरे की क्वालिटी, सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, वाई-फाई नेटवर्क और माइक की टेस्टिंग बहुत ही आसानी से कर सकते हैं ताकि बाद में पछताना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमईआई नंबर से असली-नकली की पहचान
- फोटो : Adobe Stock
आईएमईआई नंबर से असली-नकली की पहचान
- कोई भी पुराना फोन फाइनल करने से पहले उसका आईएमईआई नंबर चेक करना सबसे जरूरी है।
- इसके लिए फोन में *#06# डायल करें।
- स्क्रीन पर आए नंबर को सरकार की आधिकारिक 'सेंट्रल इक्यूपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर' वेबसाइट पर डालकर जरूर चेक करें।
- इससे आपको तुरंत पता चल जाएगा कि फोन चोरी का या ब्लैकलिस्टेड तो नहीं है।
विज्ञापन
बैटरी और नेटवर्क की कंडीशन ऐसे देखें
- फोटो : Adobe Stock
बैटरी और नेटवर्क की कंडीशन ऐसे देखें
- कुछ एंड्रॉइड फोन्स में *#*#4636#*#* डायल करने पर टेस्टिंग मेनू खुल जाता है। यहां से आप फोन की बैटरी हेल्थ, उसका तापमान और मोबाइल नेटवर्क के सिग्नल की मजबूती देख सकते हैं।
- पुराना फोन खरीदते समय कम से कम 10 मिनट तक उसमें कोई वीडियो चलाकर जरूर देखें कि बैटरी अचानक तेजी से गिर तो नहीं रही है।