PF e-Nomination Process In Hindi: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खातों का संचालन किया जाता है। हर महीने कर्मचारी की सैलरी से कटकर उसके पीएफ खाते में जमा होने वाले पैसों का हिसाब रखने से लेकर सालाना ब्याज देने जैसे कई काम ईपीएफओ करता है।
{"_id":"6a295158080ade4db40e92c6","slug":"epfo-update-will-i-be-unable-to-withdraw-money-from-my-pf-account-if-i-do-not-complete-e-nomination-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF: क्या e-Nomination नहीं करने पर पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे? जान लें वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PF: क्या e-Nomination नहीं करने पर पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे? जान लें वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:28 PM IST
सार
PF Account Mein e-Nomination Kyo Jaruri Hai: अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं, तो आपके लिए ई-नॉमिनेशन करवाना जरूरी है। यहां आप ई-नॉमिनेशन भरने का पूरा प्रोसेस जान सकते हैं।
विज्ञापन
पीएफ का ई-नॉमिनेशन कैसे करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ का ई-नॉमिनेशन कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
ई-नॉमिनेशन न करवाने पर क्या क्लेम नहीं कर पाएंगे?
- नहीं, अगर आप ई-नॉमिनेशन की लिमिट खत्म होने से पहले ये काम नहीं करवाते, तो आप क्लेम नहीं कर पाएंगे
- दरअसल, पीएफ अकाउंट को लॉगिन करने के बाद आपको 5 मौके ई-नॉमिनेशन करने के लिए दिए जाते हैं
- एक बार लॉगिन करने पर एक मौका खत्म होता है और अगर पांचों मौके खत्म हो गए और आपने ई-नॉमिनेशन नहीं करवाया, तो आप क्लेम नहीं कर पाएंगे और पहले आपको ई-नॉमिनेशन करना होगा
पीएफ का ई-नॉमिनेशन कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन कैसे करें?
स्टेप 1
- अगर आपने भी अब तक ई-नॉमिनेशन नहीं भरा है, तो भर लें
- इसके लिए पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं
- फिर यहां पर यूएएन नंबर, पासवर्ड और ओटीपी की मदद से लॉगिन कर लें
- इसके बाद आपको 'Manage' वाले सेक्शन में जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ का ई-नॉमिनेशन कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- यहां पर आपको 'e-Nomination' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- अब आपको अपनी प्रोफाइल डिटेल्स यहां पर दिखेगी जिसे वेरिफाई कर लें
- फिर आपको 'Add Family Details' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद जिन्हें नॉमिनी बनाना है उनकी जानकरी भरें
विज्ञापन
पीएफ का ई-नॉमिनेशन कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- अगर नॉमिनी एक से अधिक हैं, तो 'Nomination Details' में जाकर ये तय करें कि आपको किस नॉमिनी को कितना प्रतिशत शेयर का देना है
- अब आपको 'Save EPF Nomination' वाले बटन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको आधार नंबर को वेरिफाई करवा लेना है जिसके लिए ओटीपी की जरूरत पड़ेगी
- फिर आपका ई-नॉमिनेशन पूरा हो जाएगा