सब्सक्राइब करें

Petrol Pump Alert: क्या जीरो देखने के बाद भी हो सकती है पेट्रोल पंप पर ठगी? यहां जानें सच्चाई

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Wed, 10 Jun 2026 04:27 PM IST
सार

Petrol Pump Par Kin Baaton Ka Dhyan Rakhna Chahiye: पेट्रोल पंप पर मीटर में जीरो देखने के लिए कहा जाता है ताकि पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल-डीजल देते समय गड़बड़ी न करें।

विज्ञापन
Can you still get cheated at a petrol pump even after checking for zero
पेट्रोल पंप पर पर कैसे गड़बड़ी की जाती है? - फोटो : Amar Ujala AI

Petrol Pump: जब भी हम पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल लेने जाते हैं, तो हमें एक चीज साफ पता होता है कि पेट्रोल-डीजल लेने से पहले मशीन में जीरो देखना है।

पर क्या मीटर में जीरो हो जाने से पेट्रोल पंप वाले आपको पेट्रोल-डीजल देने में गड़बड़ी नहीं करते हैं? क्या मीटर में जीरो भर देख लेने से आपको पूरा पेट्रोल-डीजल मिलता है? चलिए जानते हैं आखिर इसकी सच्चाई क्या है...

Can you still get cheated at a petrol pump even after checking for zero
पेट्रोल पंप पर पर कैसे गड़बड़ी की जाती है? - फोटो : Adobe Stock

पेट्रोल पंप पर कैसे होती है गड़बड़ी?

  • कुछ मामलों में पेट्रोल-डीजल देने वाली मशीनों के साथ छेड़छाड़ की जाती है
  • इसे आप ऐसे समझिए कि आपने मीटर में जीरो देखा और फिर 200 रुपये का पेट्रोल-डीजल लिया
  • ऐसे में मशीन पर नंबर तो पूरा 200 रुपये का और पूरे पेट्रोल-डीजल का आएगा, लेकिन गाड़ी में कम पेट्रोल-डीजल जाता है
Can you still get cheated at a petrol pump even after checking for zero
पेट्रोल पंप पर पर कैसे गड़बड़ी की जाती है? - फोटो : Adobe Stock
  • कई बार पेट्रोल-डीजल में कई तरह के दूसरे पदार्थ मिलाए जाते हैं
  • इससे गाड़ी के इंजन को नुकसान पहुंच सकता है
  • इसलिए अगर गाड़ी से ज्यादा या काला धुआं आने लगे तो ये खराब ईंधन के संकेत हो सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Can you still get cheated at a petrol pump even after checking for zero
पेट्रोल पंप पर पर कैसे गड़बड़ी की जाती है? - फोटो : Adobe Stock

मशीन पर जीरो देखने के बाद भी शक हो तो क्या करें?

  • अगर आपने मशीन में जीरो देखा है, लेकिन आपको शक है कि आपकी गाड़ी में कम ईंधन गया है
  • ऐसे में आप 5 लीटर कैलिब्रेशन टेस्ट या फिल्टर पेपर टेस्ट की मांग कर सकते हैं
विज्ञापन
Can you still get cheated at a petrol pump even after checking for zero
पेट्रोल पंप पर पर कैसे गड़बड़ी की जाती है? - फोटो : Adobe Stock

पेट्रोल-डीजल कम मिलने पर शिकायत कहां करें?

  • आप तेल कंपनी जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम या हिंदुस्तान पेट्रोलियम के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन 1915 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है
  • ध्यान रहे अपने पास पेट्रोल-डीजल का बिल जरूर रखें और पेट्रोल पंप की पूरी जानकारी आदि
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed