सब्सक्राइब करें

2A vs 2S: ट्रेन के 2A और 2S कोच में क्या है अंतर? यहां दूर कर लें कंफ्यूजन

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 10 Jun 2026 03:04 PM IST
सार

Second AC vs Second Seating: जब भी लोग भारतीय ट्रेन में टिकट की बुकिंग करते हैं तो अक्सर लोगों को 2A कोच और 2S कोच में कंफ्यूजन होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इन दोनों कोच में क्या अंतर है।

विज्ञापन
2A vs 2S in Indian Railways Difference between Second AC and Second Seating coaches explained
ट्रेन 2A और 2S में अंतर - फोटो : AI

Difference Between 2A And 2S: भारतीय रेलवे से सफर करते समय जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमारे सामने 2A और 2S जैसे कई विकल्प आते हैं। अक्सर नाम में '2' नंबर होने के कारण बहुत से लोग भ्रमित हो जाते हैं और इन्हें एक जैसा समझने की गलती कर बैठते हैं। आपको बता दें कि इन दोनों कोचों में जमीन-आसमान का अंतर है।



जहां एक तरफ सफर में लग्जरी और आराम मिलता है, वहीं दूसरी तरफ बेहद कम बजट में यात्रा पूरी होती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ट्रेन के 2A और 2S कोच में क्या अंतर है और आपके लिए कौन सा बेहतर रहेगा।

2A vs 2S in Indian Railways Difference between Second AC and Second Seating coaches explained
2A यानी सेकंड एसी कोच - फोटो : AdobeStock

2A यानी सेकंड एसी कोच

  • इसका पूरा नाम सेकंड एसी है। यह एक पूरी तरह से वातानुकूलि और प्रीमियम कोच होता है, जिसमें सोने के लिए स्लीपर बर्थ होती हैं।
  • एक केबिन में सिर्फ 4 बर्थ (दो नीचे और दो ऊपर) होती हैं और प्राइवेसी के लिए हर केबिन में पर्दे लगे होते हैं।
  • इसमें यात्रियों को सफर के दौरान इस्तेमाल के लिए तकिया, चादर और कंबल मुफ्त मिलते हैं।
2A vs 2S in Indian Railways Difference between Second AC and Second Seating coaches explained
2S यानी सेकंड सीटिंग कोच - फोटो : AdobeStock

2S यानी सेकंड सीटिंग कोच

  • इसका मतलब सेकंड सीटिंग होता है, जो कि ट्रेन का सबसे सस्ता रिजर्व्ड कोच है। 
  • यह पूरी तरह नॉन-एसी होता है और इसमें सोने के लिए कोई बर्थ नहीं होती, बल्कि सिर्फ बैठने के लिए सीटें होती हैं। 
  • आम तौर पर इसमें एक तरफ चार और दूसरी तरफ चार यात्रियों के बैठने की व्यवस्था (4x4 सिटिंग) होती है। 
  • कुछ ट्रेनों में एक तरफ चार और दूसरी तरफ भी चार यात्रियों के बैठने की व्यवस्था (4x4 सिटिंग) होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2A vs 2S in Indian Railways Difference between Second AC and Second Seating coaches explained
किराए और सुविधाओं में बड़ा अंतर - फोटो : Adobe Stock

किराए और सुविधाओं में बड़ा अंतर

  • इन दोनों कोचों के किराए में बहुत भारी अंतर होता है। 
  • 2A कोच का किराया काफी महंगा होता है और यह हवाई सफर के आस-पास पहुंच जाता है, क्योंकि इसमें बेहतरीन प्राइवेसी, चार्जिंग पॉइंट, और अटेंडेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। 
  • वहीं दूसरी तरफ, 2S कोच का किराया बेहद मामूली होता है, जो कम दूरी और कम बजट वाले यात्रियों के लिए एकदम परफेक्ट है।
विज्ञापन
2A vs 2S in Indian Railways Difference between Second AC and Second Seating coaches explained
आपके लिए कौन सा कोच है सबसे बेहतर - फोटो : Adobe Stock
आपके लिए कौन सा कोच है सबसे बेहतर
  • अगर आप परिवार, बुजुर्गों या बच्चों के साथ रात का लंबा सफर कर रहे हैं और आराम चाहते हैं, तो आपको 2A (सेकंड एसी) चुनना चाहिए। 
  • लेकिन, अगर आपका सफर सिर्फ कुछ घंटों का है, दिन के समय का है और आप बेहद कम पैसों में बजट फ्रेंडली यात्रा करना चाहते हैं, तो आपके लिए 2S (सेकंड सीटिंग) का विकल्प सबसे बेस्ट रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed