{"_id":"69af980e16b062fc800c0660","slug":"pm-kisan-yojana-new-rules-in-hindi-pm-kisan-22th-installment-kab-ayegi-2026-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेंगे 2000 रुपये, 13 मार्च से पहले चेक कर लें अपने आवेदन का स्टेटस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेंगे 2000 रुपये, 13 मार्च से पहले चेक कर लें अपने आवेदन का स्टेटस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:32 AM IST
सार
PM Kisan Yojana Rules 2026: 13 मार्च को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसानों के खातों में आ जाएगी। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि कौन से किसान इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 22वीं किस्त के पैसे
- फोटो : अमर उजाला
PM Kisan Yojana Latest Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है ताकि उन्हें खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिल सके।
Trending Videos
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 22वीं किस्त के पैसे
- फोटो : Amar Ujala
1. जिनकी ई-केवाईसी नहीं होगी
सरकार ने योजना में e-KYC को अनिवार्य किया है। इसका मतलब है कि किसानों को अपने आधार नंबर के जरिए पहचान और बैंक जानकारी ऑनलाइन वेरिफाई करनी होती है। अगर कोई किसान e-KYC पूरी नहीं करता, तो उसकी किस्त रुक सकती है।
सरकार ने योजना में e-KYC को अनिवार्य किया है। इसका मतलब है कि किसानों को अपने आधार नंबर के जरिए पहचान और बैंक जानकारी ऑनलाइन वेरिफाई करनी होती है। अगर कोई किसान e-KYC पूरी नहीं करता, तो उसकी किस्त रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 22वीं किस्त के पैसे
- फोटो : Adobe Stock
2. जमीन का सत्यापन न होना
योजना का लाभ उठाने के लिए किसान की भूमि का सत्यापन जरूरी है। जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी होने पर या सही जानकारी न होने पर नाम हटा दिया जा सकता है।
योजना का लाभ उठाने के लिए किसान की भूमि का सत्यापन जरूरी है। जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी होने पर या सही जानकारी न होने पर नाम हटा दिया जा सकता है।
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 22वीं किस्त के पैसे
- फोटो : Adobe Stock
3. आयकरदाता होना
जो किसान आयकर भरते हैं, वे योजना के पात्र नहीं हैं। यह स्कीम विशेष रूप से कम आय वाले किसानों के लिए है। इसके अलावा केंद्र या राज्य सरकार में स्थायी कर्मचारी योजना के लिए योग्य नहीं हैं।

4. भूमि स्वामित्व न होना
योजना केवल उन किसानों को लाभ देती है जिनके नाम पर कृषि भूमि है। अगर किसी और के नाम पर जमीन है, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता, भले ही वो आपके पिता के नाम पर हो।