सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जिन किसानों के अटके हैं 2000 रुपये क्या अब उनको कभी नहीं मिलेगी 22वीं किस्त? यहां जानें किसान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 20 Mar 2026 12:07 PM IST
सार

PM Kisan Yojana 22th Installment: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिला।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Will farmers who are owed 2000 never receive the 22nd installment check here
जिन किसानों की अटक गई है 22वीं किस्त, उन्हें कब मिलेंगे पैसे? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसमें कई योजनाओं के तहत सब्सिडी आदि दी जाती है। जबकि, कई योजनाओं के तहत सीधे तौर पर आर्थिक लाभ दिए जाते हैं।

जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अब तक इस योजना की कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं जिसके तहत हर किस्त में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। हालांकि, कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिला, तो क्या जिन किसानों की 22वीं किस्त अटकी है उन्हें अब किस्त का लाभ नहीं मिलेगा? चलिए जानते हैं इस बारे में।

Trending Videos
PM Kisan Yojana: Will farmers who are owed 2000 never receive the 22nd installment check here
जिन किसानों की अटक गई है 22वीं किस्त, उन्हें कब मिलेंगे पैसे? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हुई 22वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं
  • 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी हुई थी
  • इस किस्त का लाभ 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 22वीं किस्त का लाभ दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Will farmers who are owed 2000 never receive the 22nd installment check here
जिन किसानों की अटक गई है 22वीं किस्त, उन्हें कब मिलेंगे पैसे? - फोटो : Adobe Stock

किन किसानों की अटकी हो सकती है किस्त?

  • उन किसानों की किस्त अटकी हो सकती है जो इस योजना के लिए अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से योजना से जुड़े हैं
  • ऐसे किसानों की पहचान कर उनके आवेदन रद्द किए जाते हैं और उन्हें किस्त के लाभ से वंचित रखा जाता है
PM Kisan Yojana: Will farmers who are owed 2000 never receive the 22nd installment check here
जिन किसानों की अटक गई है 22वीं किस्त, उन्हें कब मिलेंगे पैसे? - फोटो : Adobe Stock
  • जिन किसानों ने ई-केवाईसी का काम नहीं करवाया है, उनकी भी किस्त अटकी हो सकती है
  • जो किसान भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग का काम नहीं करवा पाए, उनकी भी किस्त अटकी हो सकती है
  • जिन किसानों के बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है, उनकी भी किस्त अटकी हो सकती है
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Will farmers who are owed 2000 never receive the 22nd installment check here
जिन किसानों की अटक गई है 22वीं किस्त, उन्हें कब मिलेंगे पैसे? - फोटो : Adobe Stock

क्या अब नहीं मिलेगी 22वीं किस्त?

  • नहीं, ऐसा नहीं है जिन किसानों की 22वीं किस्त अटकी है उन्हें किस्त का लाभ मिल सकता है
  • इसके लिए जरूरी है कि जिन किसानों के जो काम अधूरे रह गए हैं, अगर वे उन कामों को पूरा करवा लेते हैं तो सरकार ऐसे लोगों के नाम क्लियर करके आगे भेज देती है
  • फिर केंद्र सरकार ऐसे लोगों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेज देती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed