PNG vs LPG Connection Rules: भारत के कई शहरी इलाकों में अब पीएनजी कनेक्शन की संख्या तेजी से बढ़ गई है। कई घरों में जब पाइप वाली गैस लग जाती है, तो लोगों के मन में यह बड़ा सवाल उठता है कि क्या वे अपना पुराना एलपीजी (LPG) कनेक्शन गैस सिलिंडर ले सकते हैं।
{"_id":"69e1f5c399b95554da09ebb5","slug":"png-vs-lpg-can-you-keep-your-gas-cylinder-after-getting-a-pipe-connection-in-hindi-2026-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gas Pipeline: क्या PNG पाइपलाइन लगने के बाद LPG गैस सिलिंडर ले सकते हैं? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Gas Pipeline: क्या PNG पाइपलाइन लगने के बाद LPG गैस सिलिंडर ले सकते हैं? जानें नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:26 PM IST
सार
Can You Keep Your Gas Cylinder : इन दिनों लोग PNG कनेक्शन के लिए लोग तेजी से अप्लाई कर रहे हैं। ऐसे में सभी को ये मालूम होना चाहिए कि PNG कनेक्शन लेने के बाद LPG कनेक्शन का क्या करना होता है? आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
PNG कनेक्शन लगने पर LPG कनेक्शन का क्या करना होता है?
- फोटो : AI
Trending Videos
PNG कनेक्शन लगने पर LPG कनेक्शन का क्या करना होता है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या कहते हैं सरकारी नियम?
- सरकार के नियमानुसार अगर आपके घर में पीएनजी चालू हो गई है, तो आपको एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा।
- पीएनजी कनेक्शन मिलने के 60 दिनों के भीतर आपको अपनी गैस एजेंसी को सूचित करना अनिवार्य है।
- एक ही रसोई में दो अलग-अलग प्रकार के गैस ईंधनों का उपयोग सुरक्षा की दृष्टि से भी जोखिम भरा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG vs PNG
- फोटो : Adobe stock
सेफ कस्टडी का विकल्प
- अगर आप भविष्य में अपना एलपीजी कनेक्शन वापस चाहते हैं, तो 'सेफ कस्टडी' एक बेहतरीन विकल्प है।
- इसमें आपको अपना सिलेंडर और रेगुलेटर गैस एजेंसी के पास जमा करना होता है, लेकिन आपका नाम रिकॉर्ड में रहता है।
- इसके बदले एजेंसी आपको एक 'टर्मिनेशन वाउचर' (TV) जारी करती है, जिसे दिखाकर आप बाद में कनेक्शन फिर से चालू करा सकते हैं।
- यह विकल्प उन लोगों के लिए अच्छा है जो दूसरे शहर में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं।
PNG कनेक्शन लगने पर LPG कनेक्शन का क्या करना होता है?
- फोटो : Adobe Stock
बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर रखने का नियम
- कुछ विशेष परिस्थितियों में ग्राहक बिना सब्सिडी वाला एलपीजी कनेक्शन रखने की अनुमति ले सकते हैं।
- इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी को लिखित में आवेदन देना होगा और पीएनजी कंपनी से अनापत्ति लेनी होगी।
- हालांकि, ज्यादातर मामलों में कंपनियां एक ही पते पर दो कनेक्शन देने से बचती हैं ताकि संसाधनों की बर्बादी न हो।
विज्ञापन
नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई
- अगर कोई व्यक्ति पीएनजी लगने के बाद भी चुपके से एलपीजी का उपयोग करता है, तो भारी जुर्माना लग सकता है।
- गैस कंपनियां समय-समय पर डेटा मैचिंग करती हैं, जिससे अवैध रूप से रखे गए कनेक्शन पकड़े जा सकते हैं।
- पकड़े जाने पर आपका एलपीजी कनेक्शन स्थायी रूप से ब्लॉक किया जा सकता है और सब्सिडी की राशि वसूली जा सकती है।
- इसलिए समझदारी इसी में है कि पीएनजी लगने के बाद आधिकारिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पुराने कनेक्शन का निपटारा करें।
