सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra: कौन जा सकता है अमरनाथ यात्रा पर और कौन नहीं? रजिस्ट्रेशन के तरीके से बाकी नियम तक सबकुछ जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 17 Apr 2026 10:33 AM IST
सार

Amarnath Yatra Registration Last Date: क्या आप जानते हैं कि हर कोई अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सकता? क्योंकि इसके लिए उम्र से लेकर बाकी कई नियम तय हैं।

विज्ञापन
Amarnath Yatra Registration started and check who is eligible for amarnath yata
अमरनाथ कौन जा सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Amarnath Yatra Details: कई जगह ऐसी होती हैं जहां पर लोग अपनी जीवन में एक बार तो जाना ही चाहते हैं। जैसे, अमरनाथ यात्रा जिसके लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं। पर हर कोई अमरनाथ यात्रा जा पाए, ऐसा मुमकिन भी नहीं।

ऐसा इसिलए क्योंकि अमरनाथ यात्रा कौन जा सकता है और कौन नहीं, इसकी कुछ नियम व शर्ते हैं और जो इन्हें पूरा करता है वो ही इस यात्रा में जा सकता है। इस बार अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होगी, तो चलिए जानते हैं इस अमरनाथ यात्रा से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में...

Trending Videos
Amarnath Yatra Registration started and check who is eligible for amarnath yata
अमरनाथ कौन जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

कब से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा?

  • अमरनाथ यात्रा इस बार 3 जुलाई 2026 से शुरू होगी
  • इसके लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं
  • जो लोग इस यात्रा में जाना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra Registration started and check who is eligible for amarnath yata
अमरनाथ कौन जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन?

ऑनलाइन तरीका

  • आप श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ के जरिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं
  • यहां पर अपनी जानकारी भरकर आप रजिस्ट्रेशन करवाकर यात्रा में जा सकते हैं
Amarnath Yatra Registration started and check who is eligible for amarnath yata
अमरनाथ कौन जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन भी करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

  • आप अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं
  • देश में लगभग 550 बैंक की ब्रांच ऐसी हैं, जहां से आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं

नोट:- ध्यान रहे ये रजिस्ट्रेशन पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर होता है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra Registration started and check who is eligible for amarnath yata
अमरनाथ कौन जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

अमरनाथ यात्रा में कौन जा सकता है और कौन नहीं?

  • 13-70 साल की उम्र के लोग ही यात्रा पर जा सकते हैं, कम या अधिक उम्र के लोग नहीं जा सकते
  • यदि कोई महिला छह हफ्ते या उससे ज्यादा की गर्भवती हो तो वो भी इस यात्रा में शामिल नहीं हो सकती
  • मेडिकल सर्टिफिकेट सभी के अनिवार्य है और वो भी 8 अप्रैल के बाद का होना चाहिए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed