सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Know Your Rights: क्या शादी के बाद पिता की संपत्ति में बेटी का हक होता है? जान लें संपत्ति से जुड़े ये नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 17 Apr 2026 10:22 AM IST
सार

Daughter Property Rights India 2026: बहुत से लोगों के मन में संपत्ति से जुड़े लड़कियों के कानून को लेकर कई सवाल होते हैं। इसी कड़ी में एक बड़ा सवाल यह भी रहता है कि क्या लड़कियों को शादी के बाद पिता के संपत्ति में अधिकार होता है? आइए इसकी बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Property Rights of Daughters Does a Married Daughter Have a Right to Her Father's Property know in hindi
क्या शादी के बाद भी पैतृक संपत्ति में बेटी का अधिकार होता है? - फोटो : AdobeStock

Married Daughter Right In Father Property: अक्सर हमारे समाज में यह धारणा रहती है कि बेटी की शादी हो जाने के बाद उसका पिता की संपत्ति पर अधिकार खत्म हो जाता है। मगर कानूनी रूप से यह बिल्कुल गलत है। हिंदू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम, 2005 के बाद भारत में बेटियों के संपत्ति अधिकारों में बड़े बदलाव आए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने ऐतिहासिक फैसलों में साफ किया है कि एक बेटी जन्म से ही 'सह-दायक' होती है, जिसका अर्थ है कि उसे अपने पिता की पैतृक संपत्ति में बेटे के बराबर ही कानूनी अधिकार प्राप्त है। 



चाहे बेटी विवाहित हो, विधवा हो या तलाकशुदा, उसका अपने पिता की संपत्ति पर हक हमेशा रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अब पैतृक संपत्ति के बंटवारे के समय बेटी की सहमति अनिवार्य है, वरना उस बंटवारे को कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि संपत्ति के अधिकार से जुड़े वे महत्वपूर्ण नियम क्या हैं जो हर महिला को पता होने चाहिए।

Trending Videos
Property Rights of Daughters Does a Married Daughter Have a Right to Her Father's Property know in hindi
पैतृक संपत्ति में बेटी का अधिकार - फोटो : Adobe stock

पैतृक संपत्ति में अधिकार

  • बेटी पैदा होते ही पिता की पैतृक संपत्ति में बराबर की हिस्सेदार बन जाती है।
  • शादी होने से संपत्ति पर अधिकार खत्म नहीं होता, विवाहित बेटी का भी भाइयों के बराबर हिस्सा होता है।
  • अगर पिता की मृत्यु 2005 से पहले भी हुई हो, तब भी बेटी को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलेगा (सुप्रीम कोर्ट, 2020 का फैसला)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Property Rights of Daughters Does a Married Daughter Have a Right to Her Father's Property know in hindi
शादी के बाद पिता की संपत्ति में बेटी का अधिकार? - फोटो : Adobe stock

स्व-अर्जित संपत्ति का नियम

  • अगर पिता ने अपनी मेहनत की कमाई से संपत्ति खरीदी है, तो नियम थोड़े अलग हैं।
  • पिता अपनी कमाई हुई संपत्ति जिसे चाहे उसे दे सकता है। अगर उसने वसीयत में बेटी को हिस्सा नहीं दिया, तो वह दावा नहीं कर सकती।
  • अगर पिता बिना वसीयत मर जाते हैं, तो बेटी का उनकी कमाई हुई संपत्ति पर भी बेटे के बराबर ही हक होगा।
  • उत्तराधिकार कानून के तहत बेटी 'क्लास-1' की वारिस मानी जाती है।
Property Rights of Daughters Does a Married Daughter Have a Right to Her Father's Property know in hindi
शादी के बाद पिता की संपत्ति में बेटी का अधिकार? - फोटो : Adobe stock

संपत्ति विवाद और समाधान

  • अगर भाई या परिवार के सदस्य हिस्सा देने से मना करें, तो आप कानूनी रास्ता अपना सकती हैं।
  • बेटी कोर्ट में हिस्सा पाने के लिए बंटवारे का मुकदमा दायर कर सकती है।
  • आपसी सहमति से भी रजिस्ट्री कार्यालय में जाकर हिस्सा तय किया जा सकता है।
  • अगर भाई चुपके से संपत्ति बेच दे, तो बेटी उस सेल डीड को रद्द कराने के लिए कोर्ट जा सकती है।
विज्ञापन
Property Rights of Daughters Does a Married Daughter Have a Right to Her Father's Property know in hindi
शादी के बाद पिता की संपत्ति में बेटी का अधिकार? - फोटो : Adobe Stock
जागरूकता ही सशक्तिकरण है
  • संपत्ति में हक मिलने से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलती है और वे आत्मनिर्भर बनती हैं।
  • 'दहेज दिया है इसलिए हिस्सा नहीं मिलेगा' जैसी बातें कानूनी रूप से मान्य नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed