सब्सक्राइब करें

Electronic Safety: पावर बैंक फटने से पहले क्या संकेत मिलते हैं? तीसरा वाला तो गलती से भी न करें नजरअंदाज

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 13 May 2026 01:57 PM IST
सार

Gadget Safety Guide: हाल के दिनों में पावर बैंक ब्लास्ट होने की कई खबरें आई हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में पावर बैंक के इस्तेमाल को लेकर कई सावल रहते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Power Bank Safety Watch Out for These Warning Signs Before It Explodes know in hindi
पावर बैंक ब्लास्ट होने के संकेत - फोटो : AI

Power Bank Explosion Signs: आज के समय में पावर बैंक कई लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। मगर हाल के दिनों में पावर बैंक ब्लास्ट होने की कई खबरें की आई हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में पावर बैंक के इस्तेमाल को लेकर कई सवाल आ रहे हैं। असल में पावर बैंक एक ऐसा गैजेट है जिसको इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। अगर थोड़ी सी भी लापरवाही बरती गई तो पावर बैंक फट सकता है जिससे गंभीर हादसा भी हो सकता है।



पावर बैंक यूजर को यह समझना जरूरी है कि लिथियम-आयन बैटरी वाले ये उपकरण फटने से पहले कुछ खास संकेत देते हैं, जिन्हें पहचानकर आप अपनी और अपने आसपास के लोगों की सुरक्षित कर सकते हैं। आइए इस लेख में ये समझते हैं कि पावर बैंक का इस्तेमाल करते समय कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। साथ ही ये भी जानेंगे कि पावर बैंक फटने से क्या संकेत मिलते हैं।

Trending Videos
Power Bank Safety Watch Out for These Warning Signs Before It Explodes know in hindi
अत्यधिक गर्मी - फोटो : AI जनरेटेड

अत्यधिक गर्मी और बॉडी का फूलना

  • चार्जिंग के दौरान अगर पावर बैंक छूने पर बहुत ज्यादा गर्म महसूस हो, तो उसे तुरंत अनप्लग कर दें, क्योंकि ये पावर बैंक फटने का संकेत हो सकता है।
  • अगर पावर बैंक की बॉडी कहीं से उभरी हुई या फूली हुई दिखे, तो समझ लें कि बैटरी के अंदर गैस बन रही है।
  • बैटरी फूलने की वजह से अक्सर पावर बैंक के जोड़ों पर दरारें दिखने लगती हैं, जो एक गंभीर चेतावनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Power Bank Safety Watch Out for These Warning Signs Before It Explodes know in hindi
अजीब गंध और लीकेज के संकेत - फोटो : Freepik

अजीब गंध और लीकेज के संकेत

  • अगर पावर बैंक से किसी तरह की कड़वी या धातु जैसी गंध आए, तो समझ लें कि इसका आंतरिक हिस्सा डैमेज हो चुका है।
  • पावर बैंक के किनारों से किसी भी तरह का चिपचिपा तरल पदार्थ निकलना बैटरी लीकेज का संकेत है, इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • अगर इस्तेमाल या चार्जिंग के दौरान हल्का सा भी धुआं दिखे, तो पावर बैंक से दूरी बना लें और उसे किसी सुरक्षित और खुली जगह पर रख दें।
Power Bank Safety Watch Out for These Warning Signs Before It Explodes know in hindi
धमाके की आहट - फोटो : Adobe Stock

धमाके की आहट

  • अगर पावर बैंक के अंदर से फुफकारने या 'चट-चट' की आवाज आ रही है, तो यह फटने का आखिरी संकेत हो सकता है।
  • यह आवाज बैटरी के अंदर शॉर्ट सर्किट या दबाव बढ़ने के कारण होती है, इसे गलती से भी नजरअंदाज न करें।
  • ऐसी आवाज आने पर पावर बैंक को तुरंत अपने से दूर कर दें।
विज्ञापन
Power Bank Safety Watch Out for These Warning Signs Before It Explodes know in hindi
फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI
बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
  • पावर बैंक को हमेशा उसके साथ आए ओरिजिनल केबल या ब्रांडेड चार्जर से ही चार्ज करें।
  • पूरी रात पावर बैंक को चार्ज पर लगाकर न छोड़ें, इससे बैटरी की लाइफ कम होती है और फटने का खतरा बढ़ता है।
  • इसे कभी भी सीधी धूप में या गीली जगह पर न रखें, क्योंकि तापमान बढ़ने से बैटरी सेल खराब हो जाते हैं।
  • पावर बैंक पर कभी भी कोई भारी वजन वाली चीजें न रखें, इससे पावर बैंक खराब हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed