सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Investment: कब लगाएं PPF में पैसा और कब निवेश करें Mutual Fund में, ये फंडा दे सकता है मोटा मुनाफा

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Thu, 23 Apr 2026 06:32 PM IST
सार

पीपीएफ और म्यूचुअल फंड देश की दो लोकप्रिय स्कीम हैं। लाखों लोग इसमें निवेश कर रहे हैं। अगर आप भी यहां निवेश करने की सोच रहे हैं, तो जरूर जान लें कि दोनों में से आपके लिए कौन सी स्कीम फायदेमंद है?

विज्ञापन
PPF Vs Mutual Fund: Which Investment Scheme Is Best For You
PPF Vs Mutual Fund - फोटो : AI Generated

निवेश के क्षेत्र में पब्लिक प्रोविडेंट फंड पीपीएफ और म्यूचुअल फंड दो काफी लोकप्रिय स्कीमें हैं। हालांकि, सवाल यह है कि इन दोनों ही स्कीमों में से किसमें निवेश करने पर आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है? एक तरफ जहां पीपीएफ सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देता है, वहीं म्यूचुअल फंड बाजार जोखिमों के अधीन होते हैं। इस कारण यहां से मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। विशेषज्ञों की मानें तो लंबे समय में आपको यहां से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। ऐसे में आपके लिए यह समझना जरूरी हो जाता है कि आपकी जरूरत, जोखिम क्षमता और लक्ष्य के हिसाब से कौन सा विकल्प आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Trending Videos
PPF Vs Mutual Fund: Which Investment Scheme Is Best For You
Investment - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ एक सरकारी योजना है। इसमें निवेश की गई रकम पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है। इसमें ब्याज दर सरकार तय करती है और यह टैक्स फ्री होती है। वर्तमान समय में पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। लंबी अवधि तक निवेश करने के लिए यह एक स्थिर विकल्प है। यह स्कीम उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो जोखिम नहीं लेना चाहते। इस स्कीम में आपको 15 साल की लॉक इन अवधि मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PPF Vs Mutual Fund: Which Investment Scheme Is Best For You
Investment - फोटो : AdobeStock

वहीं म्यूचुअल फंड बाजार आधारित निवेश है। यहां निवेश करने पर रिटर्न फिक्स नहीं होता। इसमें इक्विटी, डेट और हाइब्रिड जैसे कई विकल्प मिलते हैं। लंबे समय में इक्विटी म्यूचुअल फंड PPF से ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं। वहीं इसमें निवेश करने पर जोखिम भी ज्यादा होता है। अगर बाजार अच्छा प्रदर्शन करता है, तो निवेशक को बड़ा फायदा मिल सकता है। वहीं गिरावट होने पर नुकसान भी संभव है।

PPF Vs Mutual Fund: Which Investment Scheme Is Best For You
Investment - फोटो : AdobeStock

आपको इन दोनों स्कीम में से किस जगह निवेश करना है उसका फैसला आपकी वित्तीय स्थिति और लक्ष्य पर निर्भर होना चाहिए। अगर आपका लक्ष्य सुरक्षित और स्थिर रिटर्न पाना है, तो आप पीपीएफ स्कीम में निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर आप लंबी अवधि में धन बढ़ाना चाहते हैं और थोड़ा जोखिम ले सकते हैं, तो म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। 

विज्ञापन
PPF Vs Mutual Fund: Which Investment Scheme Is Best For You
Investment - फोटो : AdobeStock

कई निवेशक दोनों में संतुलन बनाकर भी निवेश करते हैं। इससे जोखिम और रिटर्न दोनों का संतुलन बना रहता है। पीपीएफ और म्यूचुअल फंड दोनों के अपने फायदे और सीमाएं हैं। दोनों स्कीमों में सही चुनाव वही है जो आपकी जरूरत और जोखिम सहन करने की क्षमता के अनुसार हो। म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने से पहले फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed