सब्सक्राइब करें

Railway Rules: प्रीमियम तत्काल टिकट बुक करते समय क्यों अचानक बढ़ जाता है किराया? जानें इससे जुड़े बारीक नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 24 Jun 2026 06:33 PM IST
सार

Tatkal Ticket Booking: अक्सर जब लोग तत्काल में टिकट बुक करते हैं और सीट नहीं मिलती है तो प्रीमियम तत्काल में टिकट बुक करते हैं। ऐसे में उसी क्लास के टिकट के लिए अधिक पैसे देने पड़ते, जिसको लेकर कई लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Premium Tatkal vs Tatkal: Ticket Booking Rules and Fair Hike Difference Explained in hindi
Premium Tatkal vs Tatkal - फोटो : AI

Premium Tatkal vs Tatkal Ticket Booking Indian Railway: भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है, जिसमें हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं। अक्सर लोगों को अचानक या किसी इमरजेंसी में यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे समय पर कंफर्म टिकट पाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ऐन वक्त पर सफर करने के लिए भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 'तत्काल' और 'प्रीमियम तत्काल' का विकल्प देता है।



बहुत से लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन आपको बता दें कि दोनों बुकिंग के नियमों और किराए में जमीन-आसमान का अंतर होता है। आमतौर पर तत्काल का किराया तय होता है, जबकि प्रीमियम तत्काल में टिकट बुक करते समय अचानक तेजी से बढ़ने लगता है, जिसे देखकर आम इंसान हैरान रह जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर होता है और प्रीमियम तत्काल का किराया क्यों बढ़ता है।

Premium Tatkal vs Tatkal: Ticket Booking Rules and Fair Hike Difference Explained in hindi
प्रीमियम तत्काल में लगता है अधिक किराया - फोटो : AdobeStock

किराए की संरचना 
तत्काल टिकट का किराया हमेशा फिक्स रहता है, जिसमें सामान्य किराए के साथ एक निश्चित तत्काल चार्ज जुड़ता है। इसके विपरीत, प्रीमियम तत्काल में 'डायनेमिक प्राइसिंग' लागू होती है, यानी जैसे-जैसे सीटें कम होंगी, टिकट का दाम लगातार बढ़ने लगता है।

Premium Tatkal vs Tatkal: Ticket Booking Rules and Fair Hike Difference Explained in hindi
एजेंट बुकिंग पर रोक - फोटो : Adobe Stock

एजेंट बुकिंग पर रोक
सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी बात यह है कि प्रीमियम तत्काल टिकट को एजेंट के माध्यम से नहीं बुक किया जा सकता है। तत्काल कोटा की टिकटें आम यात्री और अधिकृत आईआरसीटीसी एजेंट दोनों बुक कर सकते हैं। वहीं, प्रीमियम तत्काल कोटा में किसी भी एजेंट को टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होती है, इसे सिर्फ यात्री खुद ही ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Premium Tatkal vs Tatkal: Ticket Booking Rules and Fair Hike Difference Explained in hindi
प्रीमियम तत्काल का किराया अचानक क्यों बढ़ जाता है? - फोटो : Adobe Stock

प्रीमियम तत्काल का किराया अचानक क्यों बढ़ जाता है?

एक सवाल जो ज्यादातर लोगों के दिमाग में रहता है कि प्रीमियम तत्काल का किराया अचानक क्यों बढ़ जाता है। दरअसल, प्रीमियम तत्काल पूरी तरह से हवाई जहाज के टिकट की तरह काम करता है। इसमें किराए की कोई ऊपरी सीमा तय नहीं होती है, जैसे ही इस कोटे की बुकिंग शुरू होती है और सीटें तेजी से बुक होने लगती हैं, वैसे-वैसे बची हुई सीटों का रेट अपने आप बढ़ने लगता है।

विज्ञापन
Premium Tatkal vs Tatkal: Ticket Booking Rules and Fair Hike Difference Explained in hindi
कोई वेटिंग लिस्ट टिकट नहीं - फोटो : Adobe Stock
कोई वेटिंग लिस्ट टिकट नहीं
प्रीमियम तत्काल की एक सबसे अच्छी चीज यह है कि इसमें कोई वेटिंग नहीं होता है। तत्काल में सीट फुल होने पर वेटिंग टिकट (TQWL) मिल जाता है, जो बाद में कन्फर्म हो सकता है। लेकिन प्रीमियम तत्काल में सिर्फ कन्फर्म टिकट ही बुक होता है, सीटें खत्म होते ही बुकिंग बंद हो जाती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed