सब्सक्राइब करें

AC Tips: ऐसी के इनडोर यूनिट से कमरे के अंदर बहने लगा है पानी? मैकेनिक बुलाने से पहले जरूर चेक कर लें ये चीज

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 24 Jun 2026 05:52 PM IST
सार

Fix AC Indoor Unit Leaking: स्प्लिट एसी के इंडोर यूनिट से पानी टपकना एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसा होने के कई कारण होते हैं, मगर कुछ कारण बेहद सामान्य होते हैं, जिसे खुद से भी ठीक किया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
AC Water Leakage Fix: Check These Things Before Calling a Mechanic This Summer in hindi
एसी से पानी टपकना - फोटो : AI

भीषण गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर बहुत से लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन जाता है। कई बार चलते-चलते अचानक एसी की इनडोर यूनिट से कमरे के अंदर पानी टपकने लगता है। दीवार पर बहता पानी न सिर्फ घर को गंदा करता है बल्कि इससे घर में शॉर्ट सर्किट का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। 



ऐसी स्थिति में बहुत से लोग अक्सर घबरा जाते हैं और तुरंत मैकेनिक को बुला लेते हैं, जो छोटी सी समस्या के लिए भी काफी पैसा वसूल लेता है। अच्छी बात यह है कि इस लीकेज के पीछे कुछ बेहद आम वजहें होती हैं, जिन्हें आप खुद घर पर आसानी से ठीक कर सकते हैं।

AC Water Leakage Fix: Check These Things Before Calling a Mechanic This Summer in hindi
ड्रेन पाइप में फंसी गंदगी साफ करें - फोटो : Freepik

ड्रेन पाइप में फंसी गंदगी साफ करें
 

  • इनडोर यूनिट से निकलने वाला पानी एक प्लास्टिक पाइप (ड्रेन पाइप) के जरिए बाहर जाता है। 
  • समय के साथ इसमें धूल-मिट्टी या काई जम जाती है, जिससे पाइप ब्लॉक हो जाता है और पानी पीछे से कमरे में टपकने लगता है। 
  • पाइप को बाहर की तरफ से फूंक मारकर या पतले तार की मदद से साफ करें।
AC Water Leakage Fix: Check These Things Before Calling a Mechanic This Summer in hindi
एसी के एयर फिल्टर की सफाई - फोटो : Freepik

एसी के एयर फिल्टर की सफाई

  • अगर आपके एसी का एयर फिल्टर बहुत ज्यादा गंदा है, तो हवा का बहाव रुक जाता है। 
  • इससे इनडोर यूनिट की कूलिंग कॉइल्स पर बर्फ जमने लगती है। 
  • जब यह बर्फ पिघलती है, तो पानी ड्रेन ट्रे से ओवरफ्लो होकर कमरे के अंदर गिरने लगता है। इसलिए फिल्टर को हर दो हफ्ते में एक बार जरूर साफ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Water Leakage Fix: Check These Things Before Calling a Mechanic This Summer in hindi
ड्रेन ट्रे की खराबी या झुकाव - फोटो : Freepik

ड्रेन ट्रे की खराबी या झुकाव

  • इनडोर यूनिट के अंदर पानी इकट्ठा करने वाली एक प्लास्टिक ट्रे होती है।
  • कई बार एसी की फिटिंग सही न होने के कारण ट्रे किसी एक तरफ झुक जाती है, तो पानी सीधे कमरे में बहने लगता है।
  • इसके अलावा ट्रे में आई हल्की दरार भी लीकेज की वजह हो सकती है। इसे ध्यान से देखकर सीधा करें।
विज्ञापन
AC Water Leakage Fix: Check These Things Before Calling a Mechanic This Summer in hindi
गैस लीकेज और कॉइल्स पर बर्फ - फोटो : Freepik
गैस लीकेज और कॉइल्स पर बर्फ
  • अगर एसी में रेफ्रिजरेंट (गैस) का लेवल कम हो गया है, तो भी कूलिंग कॉइल्स पर असामान्य रूप से बर्फ जमने लगती है।
  • एसी बंद होने पर यह बर्फ तेजी से पानी बनकर कमरे में गिरती है।
  • अगर ड्रेन पाइप साफ करने के बाद भी पानी टपकना बंद न हो, तब मैकेनिक को बुलाकर एसी को ठीक कराएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed