LPG Gas Cylinder: मिडिल ईस्ट में चले तनाव के बीच एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लतों ने जोर पकड़ा। हालांकि, भारत सरकार ने लोगों तक सिलिंडर पहुंचाने के लिए कई तरीके अपनाए और कई नए नियम भी बनाए गए।
LPG Gas Cylinder Fraud: LPG गैस सिलिंडर के नाम पर होने वाल फ्रॉड से सावधान, इंडियन ऑयल ने जारी किया अलर्ट
LPG Gas Cylinder Fraud Se Kaise Bache: इंडियन ऑयल कंपनी ने एलपीजी ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है कि वे जालासाजों से सावधान रहें, क्योंकि वे लोगों को एलपीजी गैस सिलिंडर के नाम पर ठग रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या फ्रॉड हो रहा है ग्राहकों के साथ?
- गैस कंपनी के नाम पर लोगों के पास एलपीजी गैस कनेक्शन और सर्विसेज के नाम पर मैसेज भेजे जा रहे हैं
- ये मैसेज कंपनी नहीं बल्कि, जालसाज लोगों को भेज रहे हैं
- इसकी शिकायत मिलने के बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अलर्ट जारी किया है
कंपनी ने एक्स पर क्या किया पोस्ट?
- इंडियन ऑयल कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'आपका भरोसा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसे धोखेबाजों के हाथों में न जाने दें। हमें जानकारी मिली है कि कुछ फर्जी लोग नए एलपीजी कनेक्शन और उससे जुड़ी सेवाओं के नाम पर ग्राहकों से पैसे मांग रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें। किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक माध्यमों से करें और भुगतान सिर्फ अधिकृत प्लेटफॉर्म के जरिए ही करें। सतर्क रहें, सही जानकारी रखें और सुरक्षित रहें।'
Your trust is invaluable. Don't let fraudsters take advantage of it.
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) June 23, 2026
We have been made aware of instances where unauthorized individuals are approaching prospective LPG customers and seeking money for new connections and related services. We urge customers to remain vigilant,… pic.twitter.com/cjObMnnhoZ
कैसे बचें इस फ्रॉड से?
- किसी भी अनजाने नंबर से आए मैसेज, कॉल आदि पर विश्वास न करें
- किसी भी अनजाने नंबर से आए लिंक, मैसेज के जरिए पेमेंट न करें
- अगर कोई ईमेल-मैसेज आता है जिसमें गैस कि किसी सर्विस के लिए पेमेंट करने के लिए कहा गया हो या कनेक्शन काटने जैसी धमकी देकर पेमेंट के लिए कहा गया हो आदि। तो ऐसे किसी लिंक के जरिए पेमेंट न करें
- हमेशा अपनी गैस एजेंसी से सीधा संपर्क करें
- आप गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कर सकते हैं