सब्सक्राइब करें

LPG Gas: रसोई में एलपीजी गैस की महक आते ही सबसे पहले क्या करें? ये गलती की तो हो सकता है हादसा

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 24 Jun 2026 03:21 PM IST
सार

What To Do During Gas Leak?: कई बार ऐसा होता है कि लोग किचन में काम करते हैं तभी उन्हें गैस लीक होने की महक आती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से लोग इस लीकेज को कुछ लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से गंभीर हादसों की आशंका कई गुना बढ़ जाता है। आइए इस लेख में समझते हैं ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
LPG Gas Leak Safety Tips: Immediate Steps to Take When You Smell Gas in the Kitchen
एलपीजी गैस लीक सुरक्षा - फोटो : AI

रसोई में काम करते समय अगर अचानक एलपीजी गैस की महक आने लगे, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। गैस की गंध इस बात का संकेत है कि सिलेंडर या पाइप से लीकेज हो रहा है, जो थोड़ी सी भी लापरवाही मिलने पर बड़े हादसे में बदल सकता है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग डर जाते हैं या कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। 



इसलिए, रसोई में गैस की महक आते ही घबराने के बजाय पूरी समझदारी और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। आइए इस लेख में समझते हैं कि गैस लीक होने पर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए आपको तुरंत कौन से कदम उठाने चाहिए।

LPG Gas Leak Safety Tips: Immediate Steps to Take When You Smell Gas in the Kitchen
गैस रेगुलेटर और स्टोव को तुरंत बंद करें - फोटो : Adobe Stock

गैस रेगुलेटर और स्टोव को तुरंत बंद करें

  • गंध आते ही सबसे पहले गैस स्टोव के नॉब को बंद करें। 
  • इसके तुरंत बाद नीचे जाकर सिलेंडर के मुख्य रेगुलेटर के स्विच को भी पूरी तरह बंद कर दें। 
  • ऐसा करने से सिलेंडर से गैस की सप्लाई रुक जाएगी और रसोई में ज्यादा गैस नहीं फैलेगी।
LPG Gas Leak Safety Tips: Immediate Steps to Take When You Smell Gas in the Kitchen
बिजली के स्विच को भूलकर भी न छुएं - फोटो : Adobe Stock

बिजली के स्विच को भूलकर भी न छुएं

  • रसोई या घर के किसी भी बिजली के स्विच को न तो ऑन करें और न ही ऑफ करें। 
  • चालू स्विच को बंद करने या बंद को चालू करने से एक छोटा सा स्पार्क (चिंगारी) पैदा होता है। 
  • गैस से भरे कमरे में यह छोटी सी चिंगारी भी भयंकर ब्लास्ट का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Gas Leak Safety Tips: Immediate Steps to Take When You Smell Gas in the Kitchen
खिड़की-दरवाजे खोलें, पंखा चालू न करें - फोटो : AI

खिड़की-दरवाजे खोलें, पंखा चालू न करें

  • गैस को बाहर निकालने के लिए घर के सभी खिड़की और दरवाजे तुरंत खोल दें ताकि वेंटिलेशन हो सके। 
  • ध्यान रहे, हवा बाहर निकालने के लिए बिजली का पंखा या एग्जॉस्ट फैन चालू करने की गलती बिल्कुल न करें। 
  • माचिस, मोमबत्ती या अगरबत्ती जैसी चीजें भी तुरंत दूर हटा दें।
विज्ञापन
LPG Gas Leak Safety Tips: Immediate Steps to Take When You Smell Gas in the Kitchen
एजेंसी को फोन करें और घर से बाहर निकलें - फोटो : Adobe Stock
एजेंसी को फोन करें और घर से बाहर निकलें
  • अगर गैस की महक बहुत तेज है और रेगुलेटर बंद करने पर भी लीक नहीं रुक रहा, तो तुरंत परिवार के साथ घर से बाहर सुरक्षित दूरी पर आ जाएं।
  • आसपास के लोगों को इसके बारे में बताएं और सभी को सिलिंडर और रसोई घर से दूर रहने का सुझाव दें।
  • इसके बाद अपने गैस वितरक (एजेंसी) के हेल्पलाइन नंबर या फायर ब्रिगेड को फोन कर इसकी तुरंत सूचना दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed