सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: अगर आपकी फसलों को भी पशु कर रहे हैं खराब, तो बचाने के लिए सरकार दे रही पूरे 48 हजार रुपये

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 24 May 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Govt Tarbandi Yojana Registration Process And Benefits Check All Details Here
Rajasthan Govt Tarbandi Yojana - फोटो : Istock

Rajasthan Govt Tarbandi Yojana: देश में एक बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। ऐसे में करोड़ों लोगों की आमदनी का मुख्य स्त्रोत कृषि है। इस कारण देशभर में बड़े पैमाने पर लोग कृषि करते हैं। गौरतलब बात है कि बीते लंबे समय से खेतों में घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या किसानों को काफी परेशान करती आ रही है। हर साल ये आवारा पशु देशभर के कई किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में उनकी उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं हो पाती है, जिसके चलते किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। ऐसे में देश में कई किसान पूरे पूरे दिन और रात के समय भी अपने खेतों की रखवाली करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राजस्थान सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार पशु से फसलों की बचाव के लिए किसानों को पैसे दे रही है। 

Trending Videos
Rajasthan Govt Tarbandi Yojana Registration Process And Benefits Check All Details Here
Rajasthan Govt Tarbandi Yojana - फोटो : istock

राजस्थान सरकार की इस स्कीम का नाम तारबंदी योजना है। इसे हाल ही में शुरू किया गया है। स्कीम के अंतर्गत राज्य सरकार किसानों को जंगली पशुओं से फसलों को बचाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Govt Tarbandi Yojana Registration Process And Benefits Check All Details Here
Rajasthan Govt Tarbandi Yojana - फोटो : istock

इस स्कीम के अंतर्गत सरकार ने जंगली और आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए कांटेदार तार लगाने का फैसला लिया है। स्कीम का लाभ सभी किसानों को मिलेगा। 

Rajasthan Govt Tarbandi Yojana Registration Process And Benefits Check All Details Here
Rajasthan Govt Tarbandi Yojana - फोटो : iStock

हालांकि, आवेदक किसान के पास 1.5 हेक्टेयर भूमि का होना जरूरी है। तारबंदी योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी के तौर पर 48 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Govt Tarbandi Yojana Registration Process And Benefits Check All Details Here
Rajasthan Govt Tarbandi Yojana - फोटो : istock

इसके अलावा अन्य किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी के तौर पर 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए किसानों को राजस्थान सरकार के कृषि पोर्टल राजकिसान साथी पर जाकर आवेदन करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed