फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षा बंधन में बहन को तोहफे में दे सकते हैं ये सस्ते गैजेट्स, 1500 रुपये से कम में मिल सकते हैं ये गिफ्ट्स

Tue, 25 Aug 2026 05:56 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 25 Aug 2026 05:56 PM IST
सार

रक्षाबंधन में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं, ऐसे में बहुत से भाई अपनी बहन को गिफ्ट देने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो ये लेख आपके लिए काफी मददगार होने वाली है। आइए इस लेख में बहन को देने के लिए कुछ युनीक गेजेट्स के बारे में जानते हैं जो सस्ते में मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan Gift Ideas: Budget Friendly Useful Gadgets for Your Sister in hindi
रक्षाबंधन गिफ्ट आइडियाज - फोटो : AI

Raksha Bandhan Gift Ideas: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। इस खास मौके पर हर भाई अपनी बहन को कोई न कोई यादगार और उपयोगी उपहार देना चाहता है। हालांकि, बाजार में महंगे उपहारों की भरमार देखकर अक्सर लोग उलझन में पड़ जाते हैं कि कम बजट में ऐसा क्या दें जो बहन को पसंद भी आए और उसके काम भी आ सके। 



आमतौर पर जब भी गैजेट की बात आती है तो लोग इयरबड्स, स्मार्ट वॉच ही दिमाग में आता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे गेजेट्स के बारे में बताने वाले हैं जो अपने आप में यूनिक हैं। अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन को कोई गेजटे गिफ्ट में देना चाहते हैं, तो अगली स्लाइड में बताए गए कुछ उपयोगी और बजट-फ्रेंडली गैजेट्स सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

Raksha Bandhan Gift Ideas: Budget Friendly Useful Gadgets for Your Sister in hindi
रक्षाबंधन गिफ्ट आइडियाज - फोटो : AI

एलईडी मेकअप मिरर

  • यह उन बहनों के लिए एक बेहतरीन और स्टाइलिश गिफ्ट है जो ग्रूमिंग और मेकअप करना पसंद करती हैं।
  • इसमें लगी इन-बिल्ट एलईडी लाइट्स चेहरे पर परफेक्ट रोशनी देती हैं, जिससे कम रोशनी या ट्रैवलिंग के दौरान भी आसानी से टच-अप किया जा सकता है।
  • यह मिरर रिचार्जेबल और फोल्डेबल डिजाइन में आते हैं, जिन्हें आसानी से हैंडबैग या ट्रैवल पर्स में कैरी किया जा सकता है।
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर यह आपको 500 से 1,000 रुपये की किफायती रेंज में आसानी से मिल जाते हैं।
Raksha Bandhan Gift Ideas: Budget Friendly Useful Gadgets for Your Sister in hindi
रक्षाबंधन गिफ्ट आइडियाज - फोटो : AI

स्मार्ट ट्रैकर

  • अगर आपकी बहन अपनी चाबियां, पर्स, बैग या फोन अक्सर कहीं रखकर भूल जाती है, तो स्मार्ट ट्रैकर उनके लिए बहुत काम की चीज है।
  • इसे ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जाता है; ऐप के जरिए एक क्लिक करते ही ट्रैकर बजने लगता है और लोकेशन पता चल जाती है।
  • यह छोटा सा गैजेट रोज़मर्रा के सामान की चोरी रोकने और उन्हें तुरंत ढूंढने में काफी मददगार साबित होता है।
  • बाजार में अच्छी ब्रांडेड स्मार्ट टैग या ब्लूटूथ ट्रैकर डिवाइस 800 से 1,500 रुपये के बीच में आसानी से मिल जाती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Gift Ideas: Budget Friendly Useful Gadgets for Your Sister in hindi
रक्षाबंधन गिफ्ट आइडियाज - फोटो : AI

हेयर स्ट्रेटनर

  • कॉलेज जाने वाली या वर्किंग बहनों के लिए हेयर स्ट्रेटनर एक बेहद प्रैक्टिकल और रोजमर्रा में काम आने वाला उपहार है।
  • यह मिनटों में बालों को स्मूथ, शाइनी और मनचाहा स्टाइल देने में मदद करता है, जिससे पार्लर जाने का समय और पैसा दोनों बचते हैं।
  • आजकल बजट रेंज में भी सिरेमिक कोटिंग और टेम्परेचर कंट्रोल वाले सेफ स्ट्रेटनर आते हैं जो बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते।
  • किसी अच्छे ब्रांड का कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल हेयर स्ट्रेटनर आपको आसानी से 700 से 1,200 रुपये तक की रेंज में मिल जाएगा।
विज्ञापन
Raksha Bandhan Gift Ideas: Budget Friendly Useful Gadgets for Your Sister in hindi
रक्षाबंधन गिफ्ट आइडियाज - फोटो : AI

कस्टम या डिजिटल फोटो फ्रेम 

  • रक्षाबंधन की पुरानी यादों और बचपन की तस्वीरों को हमेशा ताजा रखने के लिए फोटो फ्रेम एक बेहद भावनात्मक गिफ्ट है।
  • इसमें आप एक साथ कई तस्वीरें लोड कर सकते हैं जो स्क्रीन पर स्लाइडशो की तरह बदलती रहती हैं।
  • अगर आप पारंपरिक फ्रेम देना चाहते हैं, तो LED लाइट और व्यक्तिगत संदेश वाला फ्रेम बनवा सकते हैं।
  • सामान्य कस्टम LED फोटो फ्रेम 400 रुपये से शुरू होते हैं, जबकि बेसिक डिजिटल फोटो फ्रेम 1,500 से 2,000 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed