सब्सक्राइब करें

Holi 2026: रंगभरी एकादशी में वृंदावन जाने का प्लान है तो पढ़ लें ये खबर, वरना भीड़ में फंस जाएंगे

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 25 Feb 2026 11:52 AM IST
सार

Tips To Plan Trip For Vrindavan: रंगभरी एकादशी के दिन वृंदावन में काफी ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे मे वहां जाने से पहले कुछ बातोंं का ध्यान अवश्य रखें। 

विज्ञापन
rangbhari ekadashi kab hai 2026 tips to plan trip for Vrindavan on rangbhari ekadashi
रंगभरी एकादशी में वृंदावन जाने का प्लान है तो पढ़ लें ये खबर किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
Holi Khelne Vrindavan Kab jayein: इस साल 27 फरवरी को रंगभरी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा, जिसे वृंदावन में होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत माना जाता है। इस दिन बांके बिहारी में विशेष आयोजन होते हैं, इसी के चलते हजारों श्रद्धालु इस दिन वृंदावन दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

रंगभरी एकादशी से लेकर होलिका दहन तक वृंदावन में होली का खास उत्साह देखने को मिलता है। इसी वजह से वृंदावन में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में अगर आप भी इस पावन अवसर पर वृंदावन जाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है, ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और सुखद बनी रहे।
 
Trending Videos
rangbhari ekadashi kab hai 2026 tips to plan trip for Vrindavan on rangbhari ekadashi
रंगभरी एकादशी में वृंदावन जाने का प्लान है तो पढ़ लें ये खबर किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
 
 यात्रा से पहले ट्रैफिक और पार्किंग की जानकारी लें

रंगभरी एकादशी के अवसर पर वृंदावन में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग सकता है। ऐसे में प्रशासन अक्सर बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा देता है और शहर के बाहर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करता है। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले स्थानीय ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें। निजी वाहन से जाने की बजाय ट्रेन, बस या शेयर ऑटो जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rangbhari ekadashi kab hai 2026 tips to plan trip for Vrindavan on rangbhari ekadashi
रंगभरी एकादशी में वृंदावन जाने का प्लान है तो पढ़ लें ये खबर किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
 समय से पहले पहुंचें

त्योहार वाले दिन सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं। यदि आप शांतिपूर्वक दर्शन करना चाहते हैं तो सुबह जल्दी पहुंचने की योजना बनाएं। दोपहर के समय भीड़ अपने चरम पर होती है, जिससे धक्का-मुक्की और इंतजार बढ़ सकता है। पहले से समय तय करने से आप अनावश्यक भागदौड़ से बच सकते हैं।

rangbhari ekadashi kab hai 2026 tips to plan trip for Vrindavan on rangbhari ekadashi
रंगभरी एकादशी में वृंदावन जाने का प्लान है तो पढ़ लें ये खबर किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
 कीमती सामान कम रखें

भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों में जेबकतरे सक्रिय हो सकते हैं। इसलिए ज्यादा नकदी, महंगे गहने या अनावश्यक सामान साथ न रखें। मोबाइल और जरूरी दस्तावेज को सुरक्षित पॉकेट या बैग में रखें। यदि संभव हो तो छोटे बैग का उपयोग करें जिसे आप आसानी से संभाल सकें।

विज्ञापन
rangbhari ekadashi kab hai 2026 tips to plan trip for Vrindavan on rangbhari ekadashi
holi - फोटो : Adobe stock
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

अत्यधिक भीड़ में बच्चों और बुजुर्गों को असुविधा हो सकती है। उनके हाथ मजबूती से पकड़े रखें और उन्हें भीड़ के बीच अकेला न छोड़ें। पहले से एक मिलन स्थल तय कर लें ताकि अगर कोई बिछड़ जाए तो वहीं मिल सकें। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed