सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से हर साल करवा सकते हैं 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, चेक करें क्या आप हैं पात्र

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 25 Feb 2026 01:58 PM IST
सार

Ayushman Card Kiska Ban Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ लिया जा सकता है, लेकिन क्या इस कार्ड को हर कोई बनवा सकता है या फिर इसकी कोई पात्रता सूची है? आवेदन से पहले यहां आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
ABY: are you eligible for ayushman card or not kiska ban sakta hai hai ayushman card aur kiska nahi
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Eligibility: अगर ये कहा जाए कि आज के समय इलाज करवाना काफी महंगा है, तो शायद इसमें दो राय न हो? क्योंकि अगर आप प्राइवेट अस्पताल में किसी बीमारी का इलाज करवाते हैं, तो वहां पर डॉक्टर की फीस से लेकर दवाओं और अस्पताल के बाकी खर्च काफी अधिक होते हैं।

ऐसे में हर कोई इस इलाज का भार नहीं उठा पाता है। इसलिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जो गरीब वर्ग से आते हैं आदि के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चलाती है। इसके तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिससे आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या ये आयुष्मान कार्ड आपका बन सकता है? आप यहां अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं...

Trending Videos
ABY: are you eligible for ayushman card or not kiska ban sakta hai hai ayushman card aur kiska nahi
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • आयुष्मान कार्ड आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in से या फिर योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप से भी बनवा सकते हैं
  • आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है। यहां पर आप कुछ दस्तावेज देकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: are you eligible for ayushman card or not kiska ban sakta hai hai ayushman card aur kiska nahi
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe stock

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

  • जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो ईएसआईसी से नहीं जुड़े हैं
  • जिनके पास पक्का मकान नहीं है
  • जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि
ABY: are you eligible for ayushman card or not kiska ban sakta hai hai ayushman card aur kiska nahi
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बन सकता?

  • अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • आप अगर पीएफ के सदस्य हैं
  • आपकी अगर सरकारी नौकरी है
  • आपका अगर पक्का मकान है
  • आप अगर करदाता हैं आदि
विज्ञापन
ABY: are you eligible for ayushman card or not kiska ban sakta hai hai ayushman card aur kiska nahi
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala

आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?

  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये की होती है
  • ये लिमिट हर साल वित्तीय वर्ष में रिन्यू होती है
  • योजना में पंजीकृत अस्पतालों में आप आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed