Rules Changes From 1 September 2026: समय-समय पर कई तरह के बदलाव होते रहते हैं। जैसे- कभी आधार को लेकर तो कभी रेलवे कोई बदलाव करता है और इसी तरह बैंकिंग क्षेत्र में भी ग्राहकों के लिए कई बदलाव किए जाते हैं।
{"_id":"6a952660d50e083e3208ef81","slug":"rules-changes-from-1-september-2026-milk-price-hike-lpg-e-kyc-boarding-pass-stump-rule-check-here-2026-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सितंबर में होने वाले मुख्य बदलाव: कल से बदल जाएंगे ये 5 नियम, क्या होगा महंगा और क्या सस्ता? यहां करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सितंबर में होने वाले मुख्य बदलाव: कल से बदल जाएंगे ये 5 नियम, क्या होगा महंगा और क्या सस्ता? यहां करें चेक
Mon, 31 Aug 2026 12:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:29 PM IST
सार
New Rules from 1 September 2026: हर महीने की तरह सितंबर में कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिनका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। आप इस रिपोर्ट में जान सकते हैं कि कल यानी 1 सितंबर 2026 से क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 सितंबर से कई बदलाव हो रहे हैं।
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 सितंबर से कई बदलाव हो रहे हैं।
- फोटो : Adobe Stock
1 सितंबर से क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं?
बोर्डिंग पास का नियम
- 1 सितंबर 2026 से इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी
- अगर आप भारत से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हैं, तो ये बदलाव लागू होगा
- यात्री अपने मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे या फिर प्रिंटेड बोर्डिंग पास का इस्तेमाल भी कर पाएंगे
- इससे डिपार्चर की प्रक्रिया पहले से आसान हो सकेगी
1 सितंबर से कई बदलाव हो रहे हैं।
- फोटो : Adobe stock
दूध होगा महंगा
- अगर आप मुंबई में रहते हैं, तो जान लें 1 सितंबर 2026 से यहां दूध महंगा हो जाएगा
- दरअसल, मुंबई में 1 सितंबर से डेयरी फार्म से सप्लाई होने वाले भैंस के ताजा दूध की थोक कीमत 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी
- मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने दूध की थोक कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है और ये नई कीमत 28 फरवरी 2027 तक जारी रहेगी
- हालांकि, ये बढ़ोतरी दूध की थोक कीमत में हुई है। इसलिए ये जरूरी नहीं है कि हर ग्राहक के लिए दूध की कीमत सीधे 9 रुपये प्रति लीटर ही बढ़ जाए
- खुदरा कीमत स्थानीय सप्लायर और दुकानदार के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
1 सितंबर से कई बदलाव हो रहे हैं।
- फोटो : Adobe Stock
ITR की डेडलाइन में बदलाव होगा
- अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करते हैं, तो जान लें कि इसकी तारीख को लेकर बदलाव हो रहा है
- दरअसल, जिन टैक्सपेयर्स की बिजनेस या प्रोफेशन से आय है और जिनके खातों का ऑडिट जरूरी नहीं है, उनके लिए Assessment Year 2026-27 का आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है
- ये डेडलाइन मुख्य रूप से पात्र टैक्सपेयर्स के ITR-3 और ITR-4 दाखिल करने से जुड़ी है
- अगर आप इस समय तक रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं, तो इन नियमों के तहत आप बिलेटेड ITR दाखिल कर सकते हैं
- साथ ही ध्यान रहे कि इसके लिए लेट फाइलिंग से जुड़े नियम और शुल्क लागू हो सकते हैं
विज्ञापन
1 सितंबर से कई बदलाव हो रहे हैं।
- फोटो : Adobe Stock
LPG e-KYC की आखिरी तारीख
- अगर आप एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ता हैं, तो आपको आज यानी 31 अगस्त तक ई-केवाईसी करवानी है
- अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो कल यानी 1 सितंबर से आपको मिलने वाले गैस सिलिंडर में आपको परेशानी हो सकती है
- आपको मिलने वाली सब्सिडी पर इसका असर पड़ सकता है