सब्सक्राइब करें

Sahara India: फिर से खुला सहारा इंडिया का रिफंड पोर्टल, तुरंत करें क्लेम और 10 लाख रुपये तक दे रही सरकार

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 27 Feb 2026 11:12 AM IST
सार

CRCS-Sahara Refund Portal: सरकार की तरफ से सहारा के रिफंड पोर्टल को फिर से खोला गया है। ऐसे में आप इस पोर्टल के जरिए 10 लाख रुपये तक का क्लेम कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sahara India Refund Portal Reopens Claim Now Government Offering Refunds Up to ₹10 Lakh
सहारा के रिफंड पोर्टल पर कैसे आवेदन करें? - फोटो : Amar Ujala

Sahara India Refund Portal: लोग अपनी आज की जरूरतों के साथ ही अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं। जैसे, देश में एक बड़ी संख्या में लोगों ने सहारा समूह की सहकारी समितियों में अपनी मेहनत की कमाई को निवेश किया। पर किन्हीं कारणों की वजह से उन्हें निवेश किए पैसे का रिटर्न न मिल सका।

ये भी पढ़ें:- जानना जरूरी: पुलिस की गाड़ी में पीछे के टायरों में क्यों होती है स्पीड? 95% लोग नहीं जानते कारण

ऐसे में सरकार ने CRCS-Sahara Refund Portal शुरू किया था और जिसे एक बार फिर से खोल दिया गया है। सहकारिता मंत्रालय द्वारा शुरु किए गए इस पोर्टल के जरिए लोग अपना पैसा वापस पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आवेदन का तरीका क्या है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Sahara India Refund Portal Reopens Claim Now Government Offering Refunds Up to ₹10 Lakh
सहारा के रिफंड पोर्टल पर कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock

कौन कर सकता है आवेदन और कितने पैसे मिलेंगे?

  • सरकार द्वारा रीसबमिशन पोर्टल शुरू किया गया है जिसमें अभी 10 लाख रुपये तक के दावों को आप दोबारा जमा कर सकते हैं
  • आपके आवेदन में अगर पहले कोई कमी रह गई थी या आपका क्लेम किसी कारण रिजेक्टर हो गया था, तो आप इस पोर्टल से दोबारा आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Sahara India Refund Portal Reopens Claim Now Government Offering Refunds Up to ₹10 Lakh
सहारा के रिफंड पोर्टल पर कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock

कोई भी दिक्कत हो तो कहां करें संपर्क?

  • अगर आपको आवेदन करने में कोई दिक्कत आ रही है या किसी और तरह की दिक्कत आ रही है
  • ऐसे में आप हेल्पलाइन नंबर   011-20909044 या 011-20909045 पर संपर्क कर सकते हैं
Sahara India Refund Portal Reopens Claim Now Government Offering Refunds Up to ₹10 Lakh
सहारा के रिफंड पोर्टल पर कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

  • अपने पैसे वापस पाने के लिए पहले आधिकारिक रिफंड रीसबमिशन पोर्टल पर mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission पर जाना है
  • यहां पर आधार से लिंक मोबाइल नंबर भरना है और फिर ओटीपी भरकर लॉगिन करना है
  • इसके बाद जो आपने निवेश किया था उसके सपोर्टिंग दस्तावेजों की कॉपी यहां अपलोड करनी है
  • फिर अपने बैंक खाते की जानकारी यहां पर देनी है
  • अब फॉर्म भरें और सबमिट कर दें जिसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी
विज्ञापन
Sahara India Refund Portal Reopens Claim Now Government Offering Refunds Up to ₹10 Lakh
सहारा के रिफंड पोर्टल पर कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock

इन बातों का जरूर रखें ध्यान:-

  • सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन या किसी एजेंट या थर्ड पार्टी के द्वारा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे
  • जिस बैंक खाते की जानकारी आप पोर्टल पर दे रहे हैं, उसका आधार से लिंक होना अनिवार्य है। वरना पैसे आने में दिक्कत हो सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed