सब्सक्राइब करें

Blanket Care Tips: आ गया कंबल-रजाई रखने का समय, इन्हें पैक करते समय न करें ये गलतियां

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 27 Feb 2026 09:43 AM IST
सार

Right Way To Store Blankets: फरवरी का महीना खत्म होने वाला है, ऐसे में अब गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। तो अगर अब आप अपने घर के कंबलों को रखना चाहती हैं तो उसका सही तरीका जान लें। 

विज्ञापन
blanket care tips winter clothes storage ideas how to store blankets in right way
रजाई-कंबल रखते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Adobe stock

Right Way To Store Blankets: मौसम बदलते ही घरों में एक बड़ा काम शुरू हो जाता है, जो है कंबल और रजाई को समेटकर सुरक्षित रखना। सर्दियों में जो गर्माहट देते हैं, वही अगर गर्मी की शुरुआत में सही तरीके से पैक न किए जाएं तो बदबू, नमी, फंगस और कीड़ों का शिकार हो सकते हैं।



अक्सर लोग जल्दबाजी में बिना धूप दिखाए या बिना साफ किए ही इन्हें सीधे बैग में बंद कर देते हैं, जिससे अगली सर्दियों में निकालते समय परेशानी होती है। सही तरीके से स्टोरेज न करने पर कपड़े पीले पड़ सकते हैं, उनमें सीलन की गंध आ सकती है या कपड़ा खराब भी हो सकता है।

इसलिए जरूरी है कि कंबल-रजाई को पैक करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि वे लंबे समय तक सुरक्षित और फ्रेश बने रहें। आइए जानते हैं पैकिंग के दौरान की जाने वाली आम गलतियां और उनसे बचने के आसान तरीके।

Trending Videos
blanket care tips winter clothes storage ideas how to store blankets in right way
रजाई-कंबल रखते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Adobe Stock
 अच्छी तरह धूप और हवा लगवाना जरूरी
 
  • सर्दियों के दौरान कंबल और रजाई लगातार इस्तेमाल होते हैं, जिससे उनमें पसीना, शरीर की नमी और कमरे की सीलन समा जाती है। 
  • अगर इन्हें बिना धूप दिखाए पैक कर दिया जाए तो अंदर फंगस और बदबू पैदा हो सकती है। 
  • पैक करने से पहले इन्हें कम से कम 3–4 घंटे कड़ी धूप में फैलाकर रखें। 
  • बीच-बीच में पलटते रहें ताकि दोनों तरफ अच्छी तरह सूख जाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
blanket care tips winter clothes storage ideas how to store blankets in right way
रजाई-कंबल रखते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Adobe stock
ड्राई क्लीन कराकर ही रखें
 
  • कई लोग सोचते हैं कि दिखने में साफ कंबल को धोने की जरूरत नहीं, लेकिन पसीने और धूल के कण आंखों से नजर नहीं आते।
  • सीजन खत्म होने पर हल्के डिटर्जेंट से धो लें या भारी रजाई को ड्राई क्लीन करा लें।
  • पूरी तरह सूखने के बाद ही पैक करें। 
  • गीला या आधा सूखा कपड़ा रखने से बदबू और दाग पड़ सकते हैं।

 
blanket care tips winter clothes storage ideas how to store blankets in right way
रजाई-कंबल रखते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Adobe Stock
सही स्टोरेज बैग का चुनाव करें
 
  • एयरटाइट प्लास्टिक बैग नमी को अंदर बंद कर सकते हैं, जिससे सीलन की समस्या बढ़ती है। 
  • बेहतर है कि कॉटन या फैब्रिक स्टोरेज बैग का इस्तेमाल करें, जो हवा का हल्का प्रवाह बनाए रखते हैं। 
  • अगर प्लास्टिक कवर का उपयोग कर रहे हैं तो पहले सुनिश्चित करें कि कंबल पूरी तरह सूखा हो। 
  • वैक्यूम बैग का उपयोग करते समय ध्यान रखें कि ज्यादा लंबे समय तक दबाकर न रखें, वरना रजाई की फुलावट कम हो सकती है।

 
विज्ञापन
blanket care tips winter clothes storage ideas how to store blankets in right way
रजाई-कंबल रखते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Adobe stock
कीड़ों और बदबू से बचाव का सही तरीका अपनाएं
 
  • नेफ्थलीन बॉल्स या कपूर का इस्तेमाल करते समय उन्हें सीधे कंबल पर न रखें। 
  • एक छोटे कपड़े या पाउच में डालकर स्टोरेज बैग के कोने में रखें। 
  • चाहें तो सूखी नीम की पत्तियां या लैवेंडर सैशे भी रख सकते हैं, इससे प्राकृतिक खुशबू बनी रहती है और कीड़े नहीं लगते।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed