फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Selling Old Smartphone: एक क्लिक में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, फोन बेचने से पहले ये गलती न करें

Wed, 19 Aug 2026 12:23 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 19 Aug 2026 12:23 PM IST
सार

Things To Delete Before Selling Old Smartphone: पुराना फोन बेचने से पहले सिर्फ फोटो और ऐप्स हटाना काफी नहीं है। डेटा का बैकअप लेने के बाद अकाउंट्स, बैंकिंग ऐप्स, सेव पासवर्ड, Bluetooth डिवाइस, SIM और MicroSD कार्ड को सुरक्षित तरीके से हटाएं और आखिर में Factory Reset करें।
 

विज्ञापन
Selling Your Old Smartphone Delete These Things Before Handing It Over
पुराना मोबाइल देने से पहले साफ करें ये चीजें - फोटो : AI

आज के समय में स्मार्टफोन बदलना जितना आसान है, पुराने फोन से निजी जानकारी हटाना उतना ही जरूरी है। नया मोबाइल खरीदते ही लोग अक्सर पुराने फोन को एक्सचेंज या बेचने की जल्दी में रहते हैं। इसी जल्दबाजी में अगर फोन में बैंकिंग डिटेल, फोटो, चैट, ईमेल, पासवर्ड या जरूरी दस्तावेज रह जाएं तो आपकी निजी जानकारी गलत हाथों में पहुंच सकती है। इसलिए फोन किसी दूसरे व्यक्ति को देने से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं।



पहले जरूरी डेटा का बैकअप लें
फोन साफ करने से पहले अपने जरूरी कॉन्टैक्ट्स, फोटो, वीडियो और दस्तावेजों को सुरक्षित जगह पर सेव कर लें। एंड्रॉयड यूजर्स गूगल ड्राइव और आईफोन यूजर्स iCloud पर बैकअप ले सकते हैं। व्हाट्सएप की चैट का नया बैकअप बनाना भी न भूलें ताकि नए फोन में पुरानी बातचीत सुरक्षित रहे।

Selling Your Old Smartphone Delete These Things Before Handing It Over
क्यों गायब हो गए कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन्स - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

सभी अकाउंट्स से निकलें
फोन को सीधे रीसेट करने के बजाय पहले गूगल अकाउंट या एप्पल आईडी को रिमूव या साइन-आउट करें। इसके बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी लॉगआउट करें। ऐसा न करने पर कुछ मामलों में Factory Reset Protection लॉक की वजह से नए यूजर को फोन सेटअप करने में परेशानी हो सकती है।

Selling Your Old Smartphone Delete These Things Before Handing It Over
मैग्नेट वाले पर्स में फोन रखना है सुरक्षित - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

बैंकिंग और UPI ऐप्स हटाएं
पुराने फोन में Google Pay, PhonePe, Paytm या YONO SBI जैसे बैंकिंग और पेमेंट ऐप्स हैं तो पहले अपने बैंक अकाउंट को डी-लिंक करें। केवल ऐप अनइंस्टॉल करना काफी नहीं है। पहले ऐप का डेटा और कैशे क्लियर करें और फिर उसे हटाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Selling Your Old Smartphone Delete These Things Before Handing It Over
जानें मैग्नेट वाले पर्स से जुड़ी ये खास बात - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

सेव पासवर्ड भी मिटाएं
क्रोम में सेव किए गए पासवर्ड और ऑटोफिल डिटेल्स भी जांच लें। Password Manager में जाकर सेव पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड की जानकारी और पते जैसी डिटेल्स डिलीट कर दें। स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, कार स्टीरियो या स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइसों को Bluetooth सेटिंग्स में जाकर Forget Device या Unpair कर दें। इससे पुराने फोन का कनेक्शन नए यूजर के पास नहीं रहेगा।

विज्ञापन
Selling Your Old Smartphone Delete These Things Before Handing It Over
जानिए फोन को रीस्टार्ट करने के फायदे - फोटो : AI जनरेटेड

आखिर में करें Factory Reset
बाकी सभी काम पूरे करने के बाद Settings में जाकर General Management या System के Reset ऑप्शन से Erase All Data चुनें। इससे फोन का डेटा मिट जाएगा और डिवाइस अपनी शुरुआती स्थिति में लौट आएगा। इसके बाद ही फोन को एक्सचेंज या बिक्री के लिए देना बेहतर है।

Documents Fraud: व्हाट्सऐप पर PAN-Aadhaar भेजने से पहले रुक जाएं, एक गलती पड़ सकती है भारी

PM Kisan Yojana: इस महीने में जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, लाभ लेने के लिए करें ये काम

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed