फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PoP-Up Ads: मोबाइल स्क्रीन पर बार-बार आ रहे हैं Ads? कहीं ये हैकर्स का जाल तो नहीं, ऐसे करें बचाव

Wed, 19 Aug 2026 12:50 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 19 Aug 2026 12:50 PM IST
सार

How to Block Ads: एंड्रॉइड फोन में बार-बार आने वाले पॉप-अप और रीडायरेक्ट को क्रोम की सेटिंग में जाकर नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं, विज्ञापन रोकने के लिए सैमसंग इंटरनेट और फायरफॉक्स जैसे ब्राउजर में एड ब्लॉकर एक्सटेंशन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
How to Block Pop ups and Ads on Android Phones Know the Whole process
बार-बार विज्ञापन देखकर हो गए हैं परेशान? - फोटो : AI

एंड्रॉइड स्मार्टफोन का इस्तेमाल आज बड़ी संख्या में लोग करते हैं। फोन में इंटरनेट चलाते समय कई बार अचानक स्क्रीन पर विज्ञापन या पॉप-अप दिखाई देने लगते हैं। कुछ विज्ञापन इतने ज्यादा परेशान करते हैं कि फोन चलाने का अनुभव ही खराब हो जाता है। कई बार ऐसे पॉप-अप यूजर को दूसरी वेबसाइट पर भी ले जाते हैं। अनजान विज्ञापन या लिंक पर क्लिक करना सुरक्षा के लिहाज से भी ठीक नहीं माना जाता। अगर आपके एंड्रॉइड फोन या टैबलेट पर भी बार-बार विज्ञापन आ रहे हैं, तो कुछ सेटिंग बदलकर इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए आपको किसी खास तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं है। आज की इस खबर में हम आपको इसी सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इन विज्ञापनों को देखने से बच पाएंगे। आइए जानते हैं।

How to Block Pop ups and Ads on Android Phones Know the Whole process
खरीदने से पहले फोल्डेबल फोन से जुड़ी परेशानियां जानिए - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

क्रोम में ऐसे बंद करें पॉप-अप और रीडायरेक्ट
सबसे पहले अपने एंड्रॉइड फोन में गूगल क्रोम खोलें। अब ऊपर दाईं तरफ दिखाई देने वाले तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें। इसके बाद सेटिंग में जाएं। अब साइट सेटिंग का विकल्प चुनें। यहां आपको पॉप-अप और रीडायरेक्ट का विकल्प दिखाई देगा। इसे खोलें और दिए गए टॉगल को ऑन कर दें। इसके बाद दोबारा साइट सेटिंग में जाएं और विज्ञापन वाले विकल्प पर टैप करें। यहां भी विज्ञापन का टॉगल ऑन कर दें। इन सेटिंग्स को बदलने के बाद क्रोम पर आने वाले पॉप-अप और रीडायरेक्ट को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

How to Block Pop ups and Ads on Android Phones Know the Whole process
स्मार्टफोन पावर बटन - फोटो : एआई जनरेटेड

विज्ञापन हटाने के लिए दूसरे ब्राउजर का विकल्प
अगर आप इंटरनेट चलाते समय विज्ञापनों को पूरी तरह हटाने के लिए एड ब्लॉकर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एक जरूरी बात जान लें। एंड्रॉइड फोन में क्रोम के मोबाइल वर्जन पर एड ब्लॉकर एक्सटेंशन का सपोर्ट नहीं मिलता है। ऐसे में आप दूसरे वेब ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एंड्रॉइड पर सैमसंग इंटरनेट और फायरफॉक्स ऐसे ऑप्शन हैं, जिनमें एड ब्लॉकर एक्सटेंशन उपलब्ध हैं। इनकी मदद से ब्राउजिंग के दौरान आने वाले विज्ञापनों को रोकने का विकल्प मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Block Pop ups and Ads on Android Phones Know the Whole process
टेक्नो इस फोन को IFA 2026 में पेश करेगी - फोटो : टेक्नो

अनजान विज्ञापनों को सोच-समझकर करें क्लिक
फोन इस्तेमाल करते समय अनजान विज्ञापनों और पॉप-अप पर बिना सोचे-समझे क्लिक करने से भी बचना चाहिए। कई बार ऐसे विज्ञापन सिर्फ परेशान करने वाले नहीं होते, बल्कि यूजर को दूसरी वेबसाइट तक पहुंचाने का जरिया भी बन सकते हैं। ऐसे में आपको हर विज्ञापन पर क्लिक करके खोलने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप इसे स्किप भी कर सकते हैं और बताए गए प्रोसेस से इसे देखना भी बंद कर सकते हैं। 
 

Selling Old Smartphone: एक क्लिक में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, फोन बेचने से पहले ये गलती न करें

Documents Fraud: व्हाट्सऐप पर PAN-Aadhaar भेजने से पहले रुक जाएं, एक गलती पड़ सकती है भारी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed