सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Shampoo Sachet vs Bottle: Which Option Is Best For Consumers

Shampoo Sachet vs Bottle: शैंपू का डिब्बा या पाउच? जानिए किसे खरीदने पर आपको मिलता है ज्यादा फायदा

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Wed, 20 May 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Which shampoo is best pouch or bottle: अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि शैंपू का पाउच खरीदना ज्यादा फायदेमंद होता है या उसकी बोतल? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Shampoo Sachet vs Bottle: Which Option Is Best For Consumers
Shampoo pouch vs bottle - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

Shampoo pouch or bottle which is better: शैंपू का इस्तेमाल हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं। यह हमारे बालों को अच्छे से साफ करने का काम करता है। नियमित अंतराल पर शैंपू करने से बालों में डैंड्रफ जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। बाजारों में ये शैंपू बड़ी बोतलों से लेकर छोटे पाउच में बिकते हैं, ताकि हर आय वर्ग के लोग इसको खरीद सकें।

Trending Videos


कई लोगों का मानना होता है कि बड़ी बोतल खरीदना ज्यादा समझदारी भरा काम होता है क्योंकि उसमें ज्यादा मात्रा मिलती है। वहीं जब प्रति मिलीलीटर कीमत का हिसाब लगाया जाता है, तो तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। कई लोकप्रिय ब्रांड्स के छोटे सैशे कम कीमत में ज्यादा वैल्यू देते दिखाई देते हैं। इसी वजह से गांवों से लेकर शहरों तक लाखों लोग आज भी छोटे पैक खरीदना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि सुविधा, उपयोग और बजट के आधार पर दोनों विकल्पों के अपने फायदे और नुकसान हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो कंपनियां अलग-अलग ग्राहकों को ध्यान में रखकर पैकेजिंग तैयार करती हैं। छोटे पाउच उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प होते हैं, जो एक बार में ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते। 

वहीं बोतल वाले पैक आसान स्टोरेज के कारण पसंद किए जाते हैं। कई बार बोतलों में मिलने वाले ऑफर्स, कॉम्बो पैक और डिस्काउंट कीमत को संतुलित भी कर देते हैं। सामान्य परिस्थितियों में छोटे सैशे का प्रति उपयोग खर्च कम निकल सकता है। ध्यान देने वाली बात है कि कीमत देखकर फैसला लेना हमेशा सही नहीं माना जाता। 

विज्ञापन

छोटे पाउच बार-बार खरीदने पड़ते हैं। कई लोग इस बारे में भी कहते हैं कि सैशे में बचा हुआ थोड़ा-बहुत शैंपू पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हो पाता। इस्तेमाल के बाद वह कई बार नीचे भी गिर जाता है। वहीं बोतल से प्रोडक्ट निकालना ज्यादा आसान रहता है। अगर आप कम बजट में खरीदारी करना चाहते हैं और कम मात्रा में शैंपू इस्तेमाल करते हैं, तो इस स्थिति में आपके लिए छोटे पाउच बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। 

शैंपू की खरीदारी करने से पहले प्रति मिलीलीटर कीमत, ऑफर्स और अपनी जरूरत का हिसाब जरूर लगाना चाहिए। सही तुलना करने से आप इस बारे में आसानी से समझ सकेंगे कि कौन सा पैक आपकी जेब और जरूरत दोनों के लिए सबसे सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed