सब्सक्राइब करें

Ceiling Fan: गर्मियों में सीलिंग फैन की स्पीड क्यों हो जाती है कम? जानिए क्या हैं इसके पीछे के कारण

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Wed, 20 May 2026 07:12 PM IST
सार

Garmi me pankha dheema kyo chalta hai: गर्मियों में अगर सीलिंग फैन पहले जैसी तेज हवा नहीं दे रहा है, तो इसके पीछे कई तकनीकी कारण हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Ceiling fan speed drops in Summer? know garmiyo me fan ki speed kaise badhaye
Ceiling fan - फोटो : AI Generated

Garmi me fan ki speed kaise badhaye: गर्मियों के सीजन में सीलिंग फैन का इस्तेमाल घरों में सबसे ज्यादा किया जाता है। ये घर के भीतर हवा को अच्छे से सर्कुलेट करने का काम करता है। हालांकि, कई बार लोग यह महसूस करते हैं कि तेज गर्मी के दौरान पंखे की स्पीड धीमी हो जाती है। इसके अलावा हवा भी कम आती है। ऐसी स्थिति में कई बार लोग इसे बिजली की समस्या मान लेते हैं। हालांकि, इसके पीछे कई तरह की तकनीकी कारण हो सकते हैं। अगर समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान न दिया जाए तो फैन में और भी कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इसी सिलसिले में आइए उन प्रमुख कारणों के बारे में जानते हैं, जिनकी वजह से सीलिंग फैन की स्पीड कम हो जाती है।

Ceiling fan speed drops in Summer? know garmiyo me fan ki speed kaise badhaye
Ceiling fan - फोटो : Adobe Stock

सीलिंग फैन के ब्लेड्स खराब होने से स्पीड कम क्यों होती है?

  • सीलिंग फैन की स्पीड कम होने का एक मुख्य कारण उसके ब्लेड्स का खराब होना माना जाता है।
  • पंखे का लंबे समय तक इस्तेमाल करने के दौरान ब्लेड्स पर धूल और गंदगी जम जाती है।
  • इससे उनका संतुलन बिगड़ सकता है।
  • कई बार ब्लेड्स हल्के मुड़ भी जाते हैं।
  • इससे मोटर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और पंखा धीमा चलने लगता है।
Trending Videos
Ceiling fan speed drops in Summer? know garmiyo me fan ki speed kaise badhaye
Ceiling fan - फोटो : Freepik

पुरानी बियरिंग्स से सीलिंग फैन की स्पीड कैसे प्रभावित होती है?

  • अगर पंखे की बियरिंग्स पुरानी हो चुकी हैं, तो वह भी फैन की स्पीड को कम कर सकती हैं।
  • बियरिंग्स में समय के साथ धूल या गंदगी जमा हो जाती है।
  • इससे फैन की स्पीड धीमी हो जाती है।
  • अगर आपको कुछ ऐसा महसूस हो रहा है तो बियरिंग्स को साफ कराना जरूरी है।

जानना जरूरी: मौसम विभाग के येलो, रेड और ऑरेंज अलर्ट का क्या होता है मतलब? जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
Ceiling fan speed drops in Summer? know garmiyo me fan ki speed kaise badhaye
Ceiling fan - फोटो : Adobe Stock

लूब्रिकेशन की कमी से पंखे की स्पीड पर क्या असर पड़ता है?

  • फैन में लूब्रिकेशन की कमी भी उसकी स्पीड को कम कर सकती है।
  • कई पुराने मॉडल के पंखों में मोटर और अन्य हिस्सों को सुचारु रूप से चलाने के लिए लुब्रिकेशन की जरूरत होती है।
  • अगर आप लंबे समय तक पंखों की जरूरी जगहों की लुब्रिकेशन नहीं करते हैं, तो उसकी स्पीड कम हो सकती है।
विज्ञापन
Ceiling fan speed drops in Summer? know garmiyo me fan ki speed kaise badhaye
Ceiling fan - फोटो : Adobe Stock

खराब कैपेसिटर से सीलिंग फैन की स्पीड धीमी क्यों हो जाती है?

  • खराब कैपेसिटर भी पंखे की स्पीड धीमी होने का एक मुख्य कारण है।
  • कैपेसिटर ही मोटर को सही मात्रा में बिजली देने का काम करता है।
  • ज्यादातर पंखों में होने वाली दिक्कत खराब कैपेसिटर की वजह से होती है।
  • इस कारण आपको इसकी जांच करानी चाहिए।
  • अगर इसमें किसी तरह की दिक्कत है, तो इसे ठीक करा लें।

Shampoo Sachet vs Bottle: शैंपू का डिब्बा या पाउच? जानिए किसे खरीदने पर आपको मिलता है ज्यादा फायदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed