Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Subhadra Yojana Odisha Kya Hai What Are The Benefits And Eligibility Of This Scheme
{"_id":"698064b175bb0122160dd10a","slug":"subhadra-yojana-odisha-kya-hai-what-are-the-benefits-and-eligibility-of-this-scheme-2026-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Subhadra Yojana: सरकार इस योजना के अंतर्गत दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए किन्हें मिलता है लाभ?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Subhadra Yojana: सरकार इस योजना के अंतर्गत दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए किन्हें मिलता है लाभ?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:53 PM IST
सार
सरकार महिलाओं के लिए एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इसका नाम सुभद्रा योजना है। इसके अंतर्गत सालाना 2 किस्तों के जरिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
Subhadra Yojana Kya Hai
- फोटो : AdobeStock
Link Copied
ओडिशा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इसका नाम सुभद्रा योजना है। सरकार इस स्कीम के अंतर्गत पात्र महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस स्कीम के तहत 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे दो किस्तों में लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। सरकार का मानना है कि इस सहायता से महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों, स्वास्थ्य, पोषण और छोटे घरेलू खर्चों को आसानी से पूरा कर सकेंगी। इस स्कीम का संचालन ओडिशा सरकार द्वारा किया जा रहा है।
Trending Videos
2 of 5
Subhadra Yojana Kya Hai
- फोटो : AdobeStock
सुभद्रा योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ जरूरी पात्रता शर्तों के बारे में पता होना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जो ओडिशा राज्य की स्थायी निवासी हैं। अन्य राज्यों में रहने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।
इसके अलावा महिला की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकार ने यह आयु सीमा इसलिए तय किया है ताकि स्कीम का लाभ कार्यशील और जरूरतमंद महिलाओं को ही मिल सके। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आय से जुड़ी शर्त भी तय कर रखी है।
सुभद्रा योजना में आवेदन करने वाली महिला के परिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। अगर परिवार की वार्षिक आय इस सीमा से अधिक है, तो महिला इस योजना का लाभ नहीं ले पाएगी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को लाभ प्रदान करना है।
इसके साथ ही एक जरूरी शर्त यह भी है कि महिला के परिवार में कोई दूसरा सदस्य इनकम टैक्स नहीं भरता हो। अगर आपके परिवार में कोई सदस्य इनकम टैक्स भरता है तो इस स्थिति में आपको सुभद्रा योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सुभद्रा योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनको सशक्त करने की दिशा में एक शानदार कदम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।