Tenant Eviction Rules: मकान या फ्लैट किराये पर देना कई लोगों के लिए आय का मुख्य जरिया होता है। लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लीज यानी रेंट एग्रीमेंट की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कई किरायेदार घर खाली करने से साफ इनकार कर देते हैं।
{"_id":"6abb8f6de72697362c0792e1","slug":"tenant-refusing-to-vacate-flat-after-lease-expires-here-are-the-legal-options-available-for-landlords-in-hindi-2026-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लीज खत्म होने के बाद भी किरायेदार नहीं छोड़ रहा फ्लैट? जानें ओनर के पास क्या है विकल्प","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
लीज खत्म होने के बाद भी किरायेदार नहीं छोड़ रहा फ्लैट? जानें ओनर के पास क्या है विकल्प
Tue, 29 Sep 2026 03:44 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:44 PM IST
सार
Lease Agreement Expiry: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ किरायेदार लीज खत्म होने के बाद भी मकान या फ्लैट नहीं खाली करते हैं या फिर वो घर को कब्जा कर लेते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
मकान मालिक के अधिकार
- फोटो : AI
आपसी बातचीत और कानूनी नोटिस का रास्ता
- फोटो : Amar Ujala
आपसी बातचीत और कानूनी नोटिस का रास्ता
- अगर किरायेदार समय सीमा खत्म होने के बाद भी फ्लैट नहीं छोड़ रहा है, तो सबसे पहले उससे शांत मन से बातचीत करके मामला सुलझाने की कोशिश करें।
- अगर बातचीत से बात न बने, तो वकील के जरिए उसे औपचारिक लीगल नोटिस भेजें।
- इस नोटिस में स्पष्ट शब्दों में निर्धारित समय सीमा के भीतर घर खाली करने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दें।
रेंट अथॉरिटी और रेंट ट्रिब्यूनल में शिकायत
- फोटो : Amar Ujala
रेंट अथॉरिटी और रेंट ट्रिब्यूनल में शिकायत
- लीगल नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद भी अगर किरायेदार घर खाली न करे, तो मकान मालिक अपने इलाके की रेंट अथॉरिटी का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
- मॉडल टेनेंसी एक्ट के तहत बने रेंट ट्रिब्यूनल में शिकायत दर्ज कराकर निष्कासन का आदेश प्राप्त किया जा सकता है।
- यह संस्थाएं अदालतों की तुलना में ऐसी याचिकाओं पर बहुत ही जल्दी और पारदर्शी निर्णय सुनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जबरन बिजली-पानी काटने से हमेशा बचें
- फोटो : Amar Ujala
जबरन बिजली-पानी काटने से हमेशा बचें
- अक्सर गुस्से में आकर मकान मालिक किरायेदार के घर की बिजली या पानी का कनेक्शन काट देते हैं या जबरदस्ती ताला लगा देते हैं।
- कानूनन ऐसा करना पूरी तरह से गलत और गैरकानूनी माना जाता है।
- इस कदम से आपका कानूनी पक्ष कमजोर हो सकता है और उल्टा किरायेदार आपके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकता है।
- इसलिए पूरी प्रक्रिया सिर्फ कानून के दायरे में रहकर ही पूरी करें।
विज्ञापन
भविष्य के लिए रेंट एग्रीमेंट में जरूरी सावधानियां
- फोटो : Adobe Stock
भविष्य के लिए रेंट एग्रीमेंट में जरूरी सावधानियां
- भविष्य में इस प्रकार की परेशानियों से बचने के लिए शुरुआत में ही मजबूत रेंट एग्रीमेंट बनवाएं।
- एग्रीमेंट को हमेशा नोटरी या सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्टर्ड कराएं।
- इसमें स्पष्ट लिखें कि लीज खत्म होने के बाद अगर किरायेदार रुकता है, तो उसे हर दिन के हिसाब से भारी जुर्माना या दोगुना किराया देना होगा।
- इससे किरायेदार समय पर फ्लैट खाली करने को लेकर सतर्क रहेगा।