Electricity Bill Saving Tips In Hindi: अकसर आपने घरों में मम्मी-पापा को ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि जरूरत नहीं है तो लाइट बंद कर दो या एसी बंद कर दो आदि? वो ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि हर महीने जो बिजली का बिल आता है, वो उनको दिक्कत देता है।
Electricity Bill Saving Tips: इन 4 आदतों से घर के बिजली का बिल हो जाता है दोगुना, चेक करें आप तो नहीं करते
Bijli Ka Bill Kaise Kam kare: क्या आप अपने घर के बढ़ते बिजली के बिल से परेशान हैं? अगर हां, तो इसके पीछे कुछ कारण होते हैं जिनका हम ध्यान नहीं देते और इससे घर के बिजली का बिल हर महीने बढ़ता रहता है।
सवाल: कैसे घर के बिजली का बिल हो जाता है दोगुना?
जवाब: एसी को कम डिग्री पर चलाकर
कई लोग एसी को 16 डिग्री सेल्सियस पर चलाते हैं जिसका सीधा असर बिजली के बिल पर पड़ता है
एसी चलाने के लिए सही टेंपरेचर 22 -23 डिग्री के बीच माना जाता है
इससे बिजली का बिल कम करने में मदद मिलती है
जवाब: कई चीजों को स्टैंडबाय पर छोड़ना
कई लोगों की आदत होती है कि वे चीजों को स्टैंडबाय पर छोड़ देते हैं
इसका मतलब होता है कि चीजों को रिमोट से बंद कर देना और प्लग और स्विच ऑन रहना
जैसे, सेट-टॉप बॉक्स, एसी, गीजर, आरओ पंखा आदि
इसलिए हमेशा हर चीज का स्विच ऑफ करना चाहिए
जवाब: बेवजह बल्ब, पंखा खोलकर रखना
बिल को दोगुना करने में हमारी कई खराब आदतें भी साथ देती है
जैसे, बिना जरूरत के बल्ब खुले रखना
कई लोग वॉशरूम में जाते हैं, लेकिन लौटते हुए बल्ब बंद नहीं करते
एक कमरे से दूसरे कमरे में जाते हैं या बाहर जाते हैं, तो पंखा-बल्ब खुला रख देते हैं
जवाब: बेहद पुरानी चीजों का इस्तेमाल करना
कई लोग अपने घरों में पुरानी चीजों को ही चलाते हैं, जो काफी अधिक बिजली खाते हैं
जैसे, पुराना फ्रिज, पुराना टीवी, पुराना गीजर, पुरानी वॉशिंग मशीन आदि
इसलिए हमेशा एक समय के बाद चीजों को बदल देना चाहिए और 5 स्टार रेटिंग वाले प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल में लाने चाहिए