फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Helmet Rules: बाइक चलाने वाले सावधान! पहन रखा है हेलमेट तब भी कट सकता है चालान, जानें क्यों

Fri, 10 Jul 2026 11:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 Jul 2026 11:19 AM IST
सार

Helmet Phenane Par Challan Kyo Cut Sakta Hai: दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने का नियम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाइक-स्कूटी पर हेलमेट पहनने के बाद भी आपका चालान कट सकता है? वजह आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
traffic rules motor vehicle act You can still be fined even after wearing a helmet phenane par bhi challan
हेलमेट पहनने पर भी क्यों चालान कट सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI

Helmet Rules In Hindi: गाड़ी चलाते समय हमें कई नियमों का पालन करना होता है। वरना चालान तो कटेगा ही, लेकिन हम किसी दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं। खासतौर पर दोपहिया वाहन पर तो सावधान रखना जरूरी होता है।

जैसे- बाइक-स्कूटी जैसे दोहिया वाहन पर हेलमेट पहनने का नियम है। अगर आप हेलमेट नहीं पहनते हैं तो ये अपना जान के साथ खिलवाड़ तो है ही। साथ ही आपका चालान भी कट सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेलमेट पहनने के बाद भी आपका चालान कट सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस नियम के बारे में...

traffic rules motor vehicle act You can still be fined even after wearing a helmet phenane par bhi challan
हेलमेट पहनने पर भी क्यों चालान कट सकता है? - फोटो : AI Generated

हेलमेट पहनने के बाद भी क्यों कट सकता है चालान?

पहला कारण

  • आपने हेलमेट पहना है, लेकिन उस पर ISI मार्क नहीं है
  • ऐसे में नियमों के तहत आपका चालान कट सकता है
  • सिर्फ महंगा या दिखने में अच्छा हेलमेट नहीं खरीदें
  • बल्कि, वो हेलमेट खरीदें जो सुरक्षा मानकों को पूरा करता हो जैसे-ISI मार्क होना जरूरी है
traffic rules motor vehicle act You can still be fined even after wearing a helmet phenane par bhi challan
हेलमेट पहनने पर भी क्यों चालान कट सकता है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा कारण

  • बाइक चलाने वाले ने तो हेलमेट पहना है, लेकिन पीछे बैठे शख्स ने हेलमेट नहीं पहना है
  • या फिर पीछे बैठे शख्स ने टोपी जैसे दिखने वाला हेलमेट पहना है
  • जो अक्सर बाइक टैक्सी वाले सवारियों को पहनाते हैं, तो जान लें ऐसे हेलमेट पर भी चालान है
  • इसलिए हमेशा फुल फेस हेलमेट पहनना ही बेहतर विकल्प माना जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
traffic rules motor vehicle act You can still be fined even after wearing a helmet phenane par bhi challan
हेलमेट पहनने पर भी क्यों चालान कट सकता है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा कारण

  • आपने हेलमेट तो पहना है, लेकन उसकी स्ट्रैप खुली है तो इस पर भी चालान है
  • हेलमेट की स्ट्रैप को न बांधना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन माना जाता है
  • ऐसे में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आपके खिलाफ 1 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है
  • साथ ही स्ट्रैप खुले रहने से बाइक से गिरने पर आपका हेलमेट गिर सकता है और सिर पर चोट लग सकती है
  • इसलिए हमेशा हेलमेट पहनने के बाद स्ट्रैप जरूर बांधे
विज्ञापन
traffic rules motor vehicle act You can still be fined even after wearing a helmet phenane par bhi challan
हेलमेट पहनने पर भी क्यों चालान कट सकता है? - फोटो : Adobe Stock

चौथा कारण

  • लोग किसी भी तरह का हेलमेट पहन लेते हैं
  • जैसे- कई लोग हेलमेट तो पहन लेते हैं, लेकिन उसका शीशा टूटा होता है
  • हेलमेट का वाइजर यानी शीशा अगर टूटा है या सही से बंद नहीं है
  • तो ऐसे में आपका चालान हो सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed