Indian Railways Cancelled Trains List: भारतीय रेलवे हर रोज एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है ताकि यात्रियों को दिक्कतें न हो, उन्हें ट्रेन मिल सके और वे अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सके। हालांकि, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि कई बार कुछ कारणों से ट्रेनों को कैंसिल भी कर दिया जाता है।
ध्यान दें: नवंबर-दिसंबर में ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, स्टेशन जाने से पहले यहां चेक करें रद्द ट्रेनों की लिस्ट
- Train Cancelled: कई बार कुछ ट्रेनें कई वजहों से कैंसिल हो जाती हैं जिसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतें भी होती हैं
- दक्षिण पूर्व रेलवे ने झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में होने वाले री-मॉडलिंग काम के कारण कई ट्रेनों रद्द किया गया है
क्यों और किन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल?
- रेलवे ने नवंबर और दिसंबर के महीने में कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है
- दक्षिण पूर्व रेलवे ने झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में होने वाले री-मॉडलिंग काम के कारण कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है
- रेलवे ने 13 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया है
कौन-कौन सी ट्रेनें कब-कब कैंसिल रहेंगी?
ट्रेन नंबर 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस
ये ट्रेन 7 और 11 दिसंबर को कैंसिल रहेगी
ट्रेन नंबर 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
ये ट्रेन 8 और 10 दिसंबर को नहीं चलेगी
ट्रेन नंबर 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस
ये ट्रेन 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक को कैंसिल रहेगी
ट्रेन नंबर 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस
ये 9 और 11 दिसंबर को रद्द रहेगी
ट्रेन नंबर 12812 हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस
ये ट्रेन 11 और 12 दिसंबर को कैंसिल रहेगी
ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस
ये ट्रेन 13 दिसंबर को नहीं चलेगी
ट्रेन नंबर 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस
ये ट्रेन 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक रद्द रहने वाली है
ट्रेन नंबर 18637 हटिया-एसएसवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस
ये ट्रेन 12 दिसंबर को नहीं चलने वाली
ट्रेन नंबर 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस
ये ट्रेन 9 और 13 दिसंबर को नहीं चलेगी
ट्रेन नंबर 18636 एसएमवीटी बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस
ये ट्रेन 15 दिसंबर को कैंसिल रहेगी
ट्रेन नंबर 17007 चरल्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस
ये ट्रेन 28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर को नहीं चलेगी
