Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाई-फाई टिप्स: राउटर को रातभर चालू रखने से कितनी बिजली खर्च होती है? जानें महीने का बिल

Tue, 17 Nov 2026 03:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 17 Nov 2026 03:57 PM IST
सार

  • WiFi Router Electricity Consumption: घरों में वाई-फाई राउटर अक्सर 24 घंटे चालू रहता है
  • ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इससे बिजली का बिल ज्यादा आता है या नहीं?

विज्ञापन
WiFi Router Electricity Consumption wifi router 24 hours mein kitni bijli kharch karta hai
वाई-फाई राउटर कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : Amar Ujala AI

WiFi Router Tips: आज के समय में इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन गया है। घर में मोबाइल, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और दूसरे डिवाइस चलाने के लिए लोग वाई-फाई राउटर का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर घरों में राउटर को एक बार चालू करने के बाद बंद नहीं किया जाता। यह दिन-रात चलता रहता है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या रातभर वाई-फाई चालू रखने से बिजली का बिल बढ़ता है?



अगर राउटर पूरे महीने 24 घंटे चलता रहे तो कितनी यूनिट बिजली खर्च होगी? इसका जवाब जानने के लिए राउटर की बिजली खपत को समझना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
WiFi Router Electricity Consumption wifi router 24 hours mein kitni bijli kharch karta hai
वाई-फाई राउटर कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AI Generated

वाई-फाई राउटर को रात भर चालू रखने में कितनी बिजली खर्च होती है?

  • आमतौर पर घरेलू वाई-फाई राउटर की बिजली खपत करीब 5 से 20 वॉट के बीच हो सकती है
  • हालांकि, यह राउटर के मॉडल, तकनीक और इस्तेमाल पर निर्भर करती है
  • उदाहरण के लिए 10 वॉट का राउटर महीने में कितनी बिजली खाता है, इसको कैलकुलेट करते हैं
WiFi Router Electricity Consumption wifi router 24 hours mein kitni bijli kharch karta hai
वाई-फाई राउटर कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AI
  • ऐसे में अगर आपका राउटर औसतन 10 वॉट बिजली लेता है और आप इसे लगातार 24 घंटे चालू रखते हैं, तो ये एक घंटे में 0.01 यूनिट खपत कर सकता है
  • जबकि एक दिन में इसकी खपत 0.24 यूनिट और 30 दिन में इसकी बिजली खपत 7.2 यूनिट हो सकती है
  • ऐसे में समझा जा सकता है कि 10 वॉट का राउटर पूरे महीने बिना बंद हुए चलता है तो लगभग 7.2 यूनिट बिजली खर्च करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
WiFi Router Electricity Consumption wifi router 24 hours mein kitni bijli kharch karta hai
वाई-फाई राउटर कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AI

क्या रात में वाई-फाई बंद कर देना चाहिए?

  • अगर आप रात में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो राउटर बंद करके कुछ बिजली बचा सकते हैं
  • उदाहरण के लिए 10 वॉट का राउटर रोज 8 घंटे बंद रखने पर महीने में करीब 2.4 यूनिट बिजली की बचत हो सकती है
  • हालांकि, राउटर को रातभर चालू रखने में भी कोई बड़ी बिजली खपत नहीं होती
विज्ञापन
WiFi Router Electricity Consumption wifi router 24 hours mein kitni bijli kharch karta hai
वाई-फाई राउटर कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : FREEPIK

रात भर राउटर ऑन रखने पर कितना आएगा बिजली का बिल?

  • अब बात करते हैं बिजली के खर्च की, मान लीजिए आपके घर में 10 वॉट का राउटर लगा है और बिजली की दर 8 रुपये प्रति यूनिट है
  • ऐसे में महीने में 7.2 यूनिट बिजली खर्च होने पर आपका बिल करीब 57.60 रुपये आएगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed