Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली मेट्रो के अंदर गायब हो गया है टिकट तो कितना लगता है जुर्माना? यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Tue, 17 Nov 2026 03:57 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 17 Nov 2026 03:57 PM IST
सार

  • DMRC Lost Ticket Fine: सफर के दौरान दिल्ली मेट्रो में टिकट या टोकन खो जाने पर यात्री को बिना टिकट माना जाता है।
  • नियम के तहत पचास रुपये का अतिरिक्त जुर्माना और मेट्रो का अधिकतम किराया चुकाना पड़ता है।

विज्ञापन
What is the Penalty If Metro Ticket Is Lost Inside Delhi Metro? Know Important Details Here
दिल्ली मेट्रो टिकट खोने पर जुर्माना - फोटो : AI

DMRC Ticket Penalty Rules: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सफर करने के लिए दिल्ली मेट्रो को सबसे तेज, सुविधाजनक और लोकप्रिय साधन माना जाता है, जिसमें रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। मेट्रो में यात्रा करने के लिए यात्रियों को टोकन, स्मार्ट कार्ड या क्यूआर कोड आधारित टिकट का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिसके जरिए स्टेशन के ऑटोमैटिक गेट खुलते हैं।



लेकिन कई बार जल्दबाजी या लापरवाही के कारण सफर के दौरान यात्रियों का टोकन या टिकट कहीं खो जाता है, जिससे गंतव्य स्टेशन पर उतरते समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसी स्थिति बन जाए, तो नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में समझते हैं कि टिकट खोने पर कितना जुर्माना देना पड़ता है।

Trending Videos
What is the Penalty If Metro Ticket Is Lost Inside Delhi Metro? Know Important Details Here
बिना टिकट का नियम? - फोटो : AdobeStock

बिना टिकट का नियम?

  • दिल्ली मेट्रो रेल निगम के तय नियमों के अनुसार, सफर के दौरान आपका टिकट या टोकन सुरक्षित रखना अनिवार्य होता है।
  • अगर यात्रा के बीच में आपका टिकट या टोकन खो जाता है, तो नियमों के तहत आपको बिना टिकट यात्रा करने वाला यात्री मान लिया जाता है।
What is the Penalty If Metro Ticket Is Lost Inside Delhi Metro? Know Important Details Here
कितना देना पड़ता है जुर्माना? - फोटो : AdobeStock

कितना देना पड़ता है जुर्माना?

  • टिकट गुम होने की स्थिति में यात्री को नियम के अनुसार पचास रुपये का अतिरिक्त जुर्माना चार्ज के रूप में देना होता है।
  • इसके साथ ही आपको मेट्रो नेटवर्क का अधिकतम किराया भी चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is the Penalty If Metro Ticket Is Lost Inside Delhi Metro? Know Important Details Here
कुल कितना भुगतान करना होगा? - फोटो : AdobeStock

कुल कितना भुगतान करना होगा?

  • टिकट या टोकन खो जाने पर नियम के तहत यात्री को 50 रुपये की अतिरिक्त जुर्माना राशि और मेट्रो नेटवर्क का अधिकतम 84 रुपये का किराया देना होता है।
  • इन दोनों राशियों को मिलाकर कुल 134 रुपये का भुगतान करने के बाद ही यात्री को स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति मिलती है।
विज्ञापन
What is the Penalty If Metro Ticket Is Lost Inside Delhi Metro? Know Important Details Here
टिकट कैसे सुरक्षित रखें? - फोटो : AdobeStock

टिकट कैसे सुरक्षित रखें?

  • इस तरह की अनावश्यक पेनल्टी और भारी जुर्माने से बचने के लिए सफर के दौरान अपने टोकन, स्मार्ट कार्ड या मोबाइल के क्यूआर टिकट को हमेशा सुरक्षित रखना चाहिए।
  • टिकट या टोकन को अपनी किसी सुरक्षित जेब या पर्स में संभाल कर रखना चाहिए ताकि यात्रा के दौरान उनके गुम होने का खतरा न रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed