फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Chain Pulling: बिना वजह ट्रेन की चेन खींचने पर हो सकती है जेल, जानें क्या कहता है रेलवे का कानून

Wed, 29 Jul 2026 01:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 29 Jul 2026 01:47 PM IST
सार

Emergency Alarm Chain Rules: चलती ट्रेन में कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग अपनी मनमर्जी या छोटे-मोटे कारणों से चेन पुलिंग कर देते हैं। बता दें कि ऐसा करना रेलवे के नियमों के मुताबिक दंडनीय अपराध है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि चेन पुलिंग करने पर क्या सजा होती है और किन स्थितियों इंमरजेंसी चेन खींचा जा सकता है।

विज्ञापन
Train Chain Pulling Rules: Legal Penalties and Valid Reasons to Pull Emergency Chain in Indian Railways
ट्रेन चेन पुलिंग की सजा - फोटो : AI

Train Chain Pulling Penalties: भारतीय रेलवे से सफर करते समय आपने ट्रेनों के डिब्बों में एक लाल रंग की अलार्म चेन जरूर देखी होगी। यह चेन यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाई जाती है ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में चलती ट्रेन को तुरंत रोका जा सके। मगर कई बार एक आम इंसान अपनी छोटी सी सुविधा, जैसे किसी छूटे हुए साथी को बुलाने या अपनी पसंद के स्टेशन पर उतरने के लिए, बिना वजह चेन खींच देता है। 



रेलवे नियमों के मुताबिक, बेवजह चेन पुलिंग करना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है, जो पूरी ट्रेन के सिस्टम को प्रभावित करता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसा करने पर क्या सजा मिलती है और कानूनन आप किन हालातों में इमरजेंसी में चेन खींच सकते हैं।

Train Chain Pulling Rules: Legal Penalties and Valid Reasons to Pull Emergency Chain in Indian Railways
रेलवे एक्ट के तहत जेल और भारी जुर्माना - फोटो : Adobe Stock

रेलवे एक्ट के तहत जेल और भारी जुर्माना

  • बिना किसी ठोस वजह के ट्रेन की चेन खींचने पर रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है।
  •  इस अपराध के लिए दोषी पाए जाने पर यात्री को एक साल तक की जेल की सजा या 1,000 रुपये तक का जुर्माना, अथवा दोनों भुगतने पड़ सकते हैं। 
  • इसके साथ ही आपका यह रिकॉर्ड भविष्य में सरकारी नौकरी या वेरिफिकेशन में भी रुकावट बन सकता है।
Train Chain Pulling Rules: Legal Penalties and Valid Reasons to Pull Emergency Chain in Indian Railways
किन जायज स्थितियों में खींच सकते हैं चेन? - फोटो : Adobe Stock

किन जायज स्थितियों में खींच सकते हैं चेन?

  • रेलवे ने कुछ खास हालातों में चेन खींचने की छूट दी है। अगर ट्रेन खुलते समय कोई बुजुर्ग, दिव्यांग या बच्चा छूट जाए, या चलती ट्रेन में कोई गंभीर हादसा जैसे आग लगना या डकैती हो जाए, तो आप चेन खींच सकते हैं। 
  • इसके अलावा अगर किसी सह-यात्री की अचानक तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ जाए और उसे तुरंत मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत हो, तो भी यह कदम उठाना वैध माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Train Chain Pulling Rules: Legal Penalties and Valid Reasons to Pull Emergency Chain in Indian Railways
चेन खींचने से रेलवे और यात्रियों को होने वाला नुकसान - फोटो : Adobe Stock

चेन खींचने से रेलवे और यात्रियों को होने वाला नुकसान

  • आपके द्वारा खींची गई एक बार की चेन पूरी ट्रेन के वैक्यूम प्रेशर को खत्म कर देती है, जिससे अचानक ब्रेक लगते हैं और ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्रियों को झटका लगता है। 
  • इस वजह से न सिर्फ वह ट्रेन बल्कि उस रूट पर पीछे आ रही कई अन्य गाड़ियां भी लेट हो जाती हैं, जिससे रेलवे को लाखों का नुकसान होता है।
विज्ञापन
Train Chain Pulling Rules: Legal Penalties and Valid Reasons to Pull Emergency Chain in Indian Railways
आरपीएफ तुरंत पहुंचती है आरोपी तक - फोटो : AdobeStock
आरपीएफ तुरंत पहुंचती है आरोपी तक
  • कई लोग सोचते हैं कि डिब्बे में कोई सीसीटीवी नहीं है तो वे बच जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। 
  • चेन खींचते ही बोगी के बाहर लगा एक छोटा एयर वाल्व घूम जाता है और वहां से तेज फुसफुसाहट की आवाज आती है। 
  • इससे ट्रेन के ड्राइवर और सुरक्षा बल को तुरंत सटीक डिब्बे का पता चल जाता है और वे आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लेते हैं।
  • इसलिए बिना किसी ठोस कारण या आपातकालीन स्थिति के अलावा ट्रेन का चेन नहीं खींचना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed