When To Change Air Filter: हमारे देश में टू व्हिलर अधिकतर लोकों के दैनिक जीवन अभिन्न हिस्सा है। दफ्तर जाना हो या घर का कोई जरूरी काम, बाइक हमेशा हमारे काम आती है। मगर कई बार समय पर और सही तरीके से सर्विसिंग न कराने की वजह से बाइक बीच रास्ते में धोखा दे देती है, जिससे आपका समय और पैसा दोनों बर्बाद होते हैं। एक आम इंसान अक्सर मैकेनिक के भरोसे गाड़ी छोड़ आता है, जिससे कई जरूरी चीजें चेक होने से छूट जाती हैं।
{"_id":"6a68a2eb8c49331dd4098389","slug":"bike-servicing-guide-essential-maintenance-checklist-and-when-to-replace-air-filter-in-hindi-2026-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Servicing Tips: बाइक सर्विसिंग कराते समय मैकेनिक से जरूर चेक कराएं ये चीजें, बढ़ जाएगा गाड़ी का माइलेज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bike Servicing Tips: बाइक सर्विसिंग कराते समय मैकेनिक से जरूर चेक कराएं ये चीजें, बढ़ जाएगा गाड़ी का माइलेज
Tue, 28 Jul 2026 06:09 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:09 PM IST
सार
Engine Oil Replacement Guide: हमारे देश के ज्यादातर लोग आवाजाही के लिए बाइक या स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं। अब ये बात तो लगभग सभी को मालूम है कि एक तय समय के बाद बाइक की सर्विसिंग करा लेनी चाहिए। मगर उस सर्विसिंग के दौरान अगर आप कुछ चीजों को चेक करा लेंगे तो आपके बाइक का माइलेज बढ़ सकती है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
एयर फिल्टर कब बदलें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर फिल्टर को कब और क्यों बदलना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
एयर फिल्टर को कब और क्यों बदलना चाहिए?
- एयर फिल्टर आपकी बाइक के इंजन का वो फिल्टर होता है, जो धूल-मिट्टी को इंजन में जाने से रोकता है।
- हर सर्विसिंग में इसे साफ कराएं, लेकिन 10,000 से 15,000 किलोमीटर चलने के बाद इसे नया बदल देना ही सबसे समझदारी का काम है।
- अगर आप ज्यादा धूल-मिट्टी वाले इलाकों में गाड़ी चलाते हैं, तो इसे करीब 8,000 किमी पर ही बदल लेना चाहिए ताकि माइलेज अच्छा मिले।
इंजन ऑयल और फिल्टर की नियमित जांच
- फोटो : Adobe Stock
इंजन ऑयल और फिल्टर की नियमित जांच
- इंजन ऑयल बाइक की उम्र बढ़ाता है, इसलिए हर 2,000 से 2,500 किलोमीटर पर इसे जरूर बदलवाएं।
- नया ऑयल डलवाते समय मैकेनिक से कहकर ऑयल फिल्टर भी साफ कराएं या जरूरत पड़ने पर बदल लें।
- खराब या काला पड़ चुका इंजन ऑयल गाड़ी के पिकअप को पूरी तरह गिरा देता है और इंजन को अंदर से गर्म करके नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेक और टायरों का सुरक्षा निरीक्षण
- फोटो : Adobestock
ब्रेक और टायरों का सुरक्षा निरीक्षण
- सफर के दौरान आपकी सुरक्षा सबसे पहले है, इसलिए मैकेनिक से कहकर फ्रंट और रियर दोनों ब्रेक्स के पैड चेक कराएं।
- अगर ब्रेक लगाने पर आवाज आ रही हो, तो उन्हें तुरंत साफ या चेंज कराएं।
- इसके साथ ही टायरों का प्रेशर और उनकी ग्रिप भी चेक करें ताकि बारिश या मोड़ पर गाड़ी फिसलने का खतरा बिल्कुल खत्म हो जाए।
विज्ञापन
चेन लुब्रिकेशन और स्पार्क प्लग की सफाई
- फोटो : Adobe Stock
चेन लुब्रिकेशन और स्पार्क प्लग की सफाई
- बाइक की चेन अगर सूखी रहेगी तो वह जल्दी घिस जाएगी और आवाज करेगी, इसलिए हर सर्विस पर चेन को साफ कराकर ल्यूब जरूर करवाएं।
- इसके अलावा, गाड़ी के स्पार्क प्लग को मैकेनिक से कहकर रेगमाल से साफ कराएं और उसका गैप सही सेट करवाएं, इससे गाड़ी स्टार्ट होने में कभी कोई दिक्कत नहीं आएगी।